एक्सप्लोरर

Exclusive: अमित शाह से मुलाकात के बाद पशुपति पारस का बड़ा बयान, बोले- 'गृह मंत्री ने...'

Pashupati Kumar Paras News: पशुपति पारस ने गुरुवार (29 अगस्त) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बताया कि गृह मंत्री से मुलाकात में क्या बातें हुई हैं.

Pashupati Kumar Paras: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने बीते सोमवार (26 अगस्त) को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. अब पशुपति पारस ने इस मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है. पशुपति पारस ने कहा कि अच्छे समय के इंतजार में हूं. गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा दिया है कि लोकसभा चुनाव जैसा हाल विधानसभा चुनाव में नहीं होगा. एनडीए के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

पशुपति पारस ने गुरुवार (29 अगस्त) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में यह कहा है. पशुपति पारस ने यह भी कहा कि चिराग पासवान से उनकी कोई बातचीत नहीं होती. पशुपति पारस ने एबीपी न्यूज़ से खुलकर कहा कि इस मुद्दे पर उनकी बात हुई कि 2025 में किस ढंग से चुनाव लड़ा जाए, एनडीए गठबंधन का क्या रूप होगा, क्या स्वरूप होगा. इस पर अमित शाह से विस्तार से बात हुई है.

एबीपी न्यूज़ से बोले- 'राज को राज रहने दीजिए...'

इस सवाल पर कि क्या बिहार को लेकर कोई आप लोगों की बातचीत हुई? इस पर पशुपति पारस ने कहा कि राज को राज रहने दीजिए. चुनाव के संदर्भ में कहा कि अभी एक साल का वक्त है. जो बात हुई है सकारात्मक बात हुई है. एनडीए गठबंधन के हम पुराने साथी हैं और ईमानदार साथी हैं. लोकसभा के चुनाव में हमारे साथ इंसाफ नहीं किया गया. इस पर मैंने गृह मंत्री से कहा कि विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होना चाहिए तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि निश्चित रूप से आपको (पशुपति) कमान दी जाएगी. पारस ने कहा कि मैं इतना कह सकता हूं कि संतोषप्रद बात हुई है.

पशुपति पारस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं एनडीए गठबंधन में हूं. सीट शेयरिंग को लेकर अभी कोई हमारी बातचीत नहीं हुई है. निश्चित रूप से विधानसभा के चुनाव में हम एनडीए के साथ रहेंगे. मिलकर चुनाव लड़ेंगे. एक ही उद्देश्य है कि इस बार एनडीए की सरकार बननी चाहिए. 

यह भी पढ़ें- Giriraj Singh: ममता बनर्जी पर भड़के गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और RJD को भी नहीं छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget