एक्सप्लोरर

बिहार: राबड़ी आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, इस विधायक पर लगाया गुटबाजी का आरोप

आरजेडी सचिव सुनील सम्राट का कहना है कि मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों की आवाज है कि स्थानीय विधायक को हटाया जाए क्योंकि विधायक रेखा देवी ने कार्यकर्ताओं को कई खेमे में बांट दिया है.

पटना: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट पाने या मौजूदा विधायक का टिकट कटवाने के लिए कार्यकर्ता और नेताओं के बीच होड़ सी मची हुई है. सुबह से लेकर शाम तक टिकटार्थी पार्टी दफ्तर या अपने नेता के आवास के बाहर जमावड़ा लगा रहे हैं. इसी क्रम में 189 मसौढ़ी विधानसभा के लगभग दो सौ से ढाई सौ आरजेडी समर्थक शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पहुंचें जो फिलहाल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी ठिकाना है और हंगामा करने लगे. हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग है कि वर्तमान विधायक रेखा देवी को पार्टी बर्खास्त करे और उनकी जगह पर 2020 विधानसभा चुनाव में किसी और को उम्मीदवार बनाया जाए.

विधायिका ने कार्यकर्ताओं को खेमें में बांटा

पटना जिले के आरजेडी सचिव सुनील सम्राट का कहना है कि मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों की आवाज है कि स्थानीय विधायिका को हटाया जाए क्योंकि विधायिका रेखा देवी ने कार्यकर्ताओं को कई खेमें में बांट दिया है. कार्यों में गुटबाजी की जा रही है. जो कार्यकर्ता उनके पक्ष में बोलते हैं, सिर्फ उन्हें ही तरहीज दी जाती है.

तेजस्वी यादव को लिखा है लेटर

वहीं, आरजेडी कार्यकर्ता कृष्णा प्रसाद यादव का कहना है कि हमारी मांग है कि वर्तमान मसौढ़ी विधायिका को हटाया जाए. उन्होंने संगठन को बर्बाद किया है. वो सभी कार्यकर्ताओं को आपस में लड़ाना चाहती हैं, जिससे कोई भी उनका विरोध न कर सके. कार्यकर्ता ने आगे कहा, मसौढ़ी आरजेडी का गढ़ है, उसको विधायिका ने बर्बाद किया है. हमलोग जबतक इनको हटाएंगे नहीं, तबतक दम नहीं लेंगे. तेजस्वी यादव से बात करने के लिए लेटर लिखा है, लेकिन अभी तक उनसे बात नहीं हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget