एक्सप्लोरर

बिहारः कोरोना में सरकार की ओर से तय राशि से भी डबल रुपये लेता था यह अस्पताल, अब होगी कार्रवाई

21 मई को इलाज के लिए दिलीप सिंह नाम के एक मरीज को भर्ती कराया गया था. 29 मई की रात 12:58 बजे मरीज की मौत हो गई थी. इसके बाद अस्पताल ने 30 मई को भी जीवित बताकर दवा और इलाज के नाम पर पैसे लिए गए.

दरभंगाः सरकार ने कोविड मरीजों का इलाज करने के लिए निजी अस्पतालों के लिए गाइडलाइन जारी की है, लेकिन दरभंगा का एक अस्पताल इसे मानने को तैयार नहीं है. मरीज के परिजनों ने शिकायत कर कहा कि यहां पैसे ऐंठे जा रहे हैं. इसके बाद छह सदस्यीय टीम ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई. अब इस मामले में डीएम से कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा कर दी गई है.  

बताया जाता है कि दरभंगा के पारस ग्लोबल अस्पताल में बीते 21 मई को इलाज के लिए दिलीप सिंह नाम के एक मरीज को भर्ती कराया गया था. 29 मई की रात 12:58 बजे मरीज की मौत हो गई थी. इसके बाद अस्पताल ने 30 मई को भी जीवित बताकर विभिन्न तरह की दवा और इलाज का बिल दिखाया गया. इसके बाद मृतक दिलीप के पिता अजीत कुमार सिंह ने परिवाद पत्र दायर किया.  

डीएम ने जांच के लिए बनाया था छह सदस्यीय टीम

परिवाद दायर के बाद इसकी जांच के लिए डीएम डॉ. त्यागराजन ने अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण के साथ तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया. कमेटी ने बताया कि पारस ग्लोबल अस्पताल द्वारा मरीज का इलाज कोविड-19 के निर्देश के अनुसार नहीं किया गया है. मरीज को कई अनावश्यक दवाएं दी गई हैं.

मरीज की मौत के बाद भी दी गई दवा   

टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अस्पताल ने मरीज की मृत्यु के बाद भी 30 मई को दवा देने का खर्च जोड़ा है. अस्पताल द्वारा दो तरह का बिल बनाया गया, प्रोविजनल बिल और फाइनल बिल. प्रोविजनल में दो लाख 97 हजार 100 रुपये का जबकि फाइनल बिल में दो लाख 30 हजार 500 रुपये का बिल दिया गया था.

तीन दिन की जगह नौ दिन का वेंटिलेटर चार्ज    

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के दौरान मरीज का कोविड का एंटीजन या आरटीपीसीआर जांच नहीं की गई, लेकिन अनेक प्रकार के हाईर एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवा दी गई. रेमडेसिविर भी दिया गया. मरीज तीन दिन ही वेंटिलेटर पर था लेकिन नौ दिनों का चार्ज जोड़ा गया है.

जांच कमेटी ने अपनी अंतिम जांच प्रतिवेदन में पारस ग्लोबल अस्पताल प्रबंधन से 1 लाख 12 हजार रुपये की वसूली करने व उसके विरुद्ध अनुशासनिक और विधिसम्मत कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी से अनुशंसा की है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः एक मीहने में घर के 2 लोगों की कोरोना से मौत के बाद डिप्रेशन में थी महिला, फांसी लगाकर दी जान

Bihar Corona Update: बिहार में 24 घंटे में मिले 1,158 नए संक्रमित, तेजी से घट रहे हैं एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget