एक्सप्लोरर

पप्पू यादव की पत्नी का सीएम नीतीश और राजीव प्रताप रूडी पर हमला, कहा- जेल भेजकर ही दम लूंगी

उन्होंने बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी और ड्रग्स माफिया के खिलाफ जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'अगर 2 दिनों में पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुई तो मैं मुख्यमंत्री जी आपको, आपके गुर्गे को, राजीव प्रताप रूडी और भाजपाई को सड़क पर खड़ा करूंगी.

पटना: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कमार और बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि राजनीति का खेल बंद करो और दो दिनों में पप्पू यादव को रिहा करो. साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि पप्पू यादव को रिहा नहीं किया गया तो वह अनशन करेंगी. वहीं पप्पू यादव अगर जेल में कोरोना पॉजिटिव हुए तो चौराहे पर खड़ा कर दूंगी.

उन्होंने बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी और ड्रग्स माफिया के खिलाफ जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'अगर 2 दिनों में पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुई तो मैं मुख्यमंत्री जी आपको, आपके गुर्गे को, राजीव प्रताप रूडी और भाजपाई को सड़क पर खड़ा करूंगी. आपको भी जेल भेजकर ही दम लूंगी. उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू अगर आप इतने मजबूर थे तो हम लोग को बता देते कि बहुत कम विधायक आए हैं. भाजपा का पूरे देश में गुंडाराज चल रहा है. न चोर को पकडूंगा, न चोरी को पकड़ने दूंगा. न खुद काम करूंगा और न किसी को चोरी करने दूंगा.'

32 साल पुराना केस

रंजीत रंजन ने कहा, 'आपको आखिर हो क्या गया है? इतने अपंग क्यों हो गए हैं? ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसके दबाव में आप वो सब कुछ कर रहे हैं, जो बिहार को गवारा नहीं. बालिका गृह कांड है. क्या आपके केस हैं. 1991 में हत्या का केस हुआ, 2011 में रफादफा करा लिया. 89 में जिस कांड में पप्पू यादव पर केस हुआ है, इस कांड का सूचक, आज तीनों लोगों का वीडियो चला रहा है कि केस फर्जी है. 32 साल बाद पुराना केस महामारी के वक्त याद क्यों आया? इसी में सब छुपा है.'

साथ ही उन्होंने राजीव प्रताप रूडी से सांकेतिक रूप से पूछा कि वे पायलट थे, किसके आशीर्वाद से मंत्री बने? कैसे राजनीति में आए? उत्तराखंड फार्म हाउस, बिहार, दिल्ली से लेकर जितने भी स्टाफ हैं, उसकी सैलरी कहां से दे रहे हैं. कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के इंचार्ज जब बनाया गया, तब कितना घोटाला हुआ? स्किल इंडिया के मिनिस्टर थे और मोदी साहब ने क्यों हटाया? स्किल इंडिया में एम्बुलेंस ड्राइवर को ट्रेनिंग देनी थी, क्यों नहीं दी? ये सब आप बताएं. जिनके घर शीशे के हों वो वैसे लोगों को पत्थर न मारे.

उन्होंने कहा कि ये कोई ड्रामा नहीं चल रहा है. कोई मजाक नहीं है. उन्हें कमरे में बैठकर लॉबी-लॉबी करने में बहुत मजा आता है. मॉडलिंग करने में, सेटिंग करने में बहुत मजा आता है. रूडी साहब की राजनीति हैसियत राजनीतिक व्यक्ति से ज्यादा मॉडलिंग और सेटिंग करने की है. आज उसी के बल पर पप्पू यादव को जेल भेजने का काम किया है.

बेटे की राजनीति में एंट्री?

साथ ही उन्होंने बेटे की राजनीति में एंट्री पर कहा कि ये महामारी का वक्त है. बेटे को लगा पिता के लिए आवाज उठानी चाहिए तो उसने किया. राजनीति में आना न आना उसकी मर्जी है. जब आना होगा तब आए. वहीं लालू-तेजस्वी से समर्थन नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक मसला नहीं था बल्कि ऐसे व्यक्ति के लिए आवाज उठाना था, जिसने जनता के बीच रहकर मदद की. जिन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाई, उनका शुक्रिया.

वहीं रंजीत रंजन ने मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा कि मोदी साहब केंद्र में चुप्पी साधे हैं. आपके ही क्रियाकलापों की प्रेरणा है, जो आपके लोग कर रहे हैं. आप सत्ता के जुनून में इतने पागल हैं कि देश में 90 प्रतिशत आपदा है. यह WHO समेत दुनिया भर के लोगों ने कहा है. इस बीच में अगर कोई जनता की मदद को आगे आए तो उसे जेल भेज देंगे. आप जेल-जेल, लॉबी-लॉबी खेल रहे हैं. राजनीति-राजनीति खेलने का शौक है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के बीच वीरपुर जेल से भेजा गया DMCH

Bihar Lockdown Restrictions: दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव, अब शादियों में 20 लोग ही हो सकेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget