एक्सप्लोरर

पप्पू यादव ने CM पद के लिए कांग्रेस के 2 नेताओं का नाम लिया, RJD ने कह दी बड़ी बात

Bihar Election 2025: शक्ति यादव ने कहा कि पप्पू यादव जो किसी पार्टी से नहीं जुड़े हैं, तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल उठाकर क्या हासिल करना चाहते हैं? जो खुद चिढ़ा हुआ है, उसे कोई और क्या चिढ़ाएगा?

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के कांग्रेस की बैठकों में शामिल होने और तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. झारखंड के जमशेदपुर में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शक्ति यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव गठबंधन के निर्विवाद नेता हैं. 2020 से बिहार की जनता का विश्वास उनके साथ है. 

शक्ति यादव ने कहा, "पप्पू यादव, जो किसी पार्टी से नहीं जुड़े हैं, तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल उठाकर क्या हासिल करना चाहते हैं? जो खुद चिढ़ा हुआ है, उसे कोई और क्या चिढ़ाएगा? पप्पू यादव रोज कुछ न कुछ बोलकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं. कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यक्रमों में यह तय करने का अधिकार है कि किसे बुलाना है और किसे नहीं."

बता दें कि बीते सोमवार को हुई कांग्रेस की एक बैठक में पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री पद के कांग्रेस के चेहरों का उल्लेख करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और सांसद तारिक अनवर के नामों का उल्लेख किया था. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे.

'कोई कितना भी बोले, सच्चाई नहीं बदलती'

शक्ति यादव ने आगे कहा, "कोई भी व्यक्ति बिना कारण के कांग्रेस की बैठकों में शामिल होकर आसमान छूने की कोशिश करता है, तो यह उसका भ्रम है. तेजस्वी जी गठबंधन के कमेटी के चेयरमैन हैं. बिहार की जनता ने उन्हें 2020 में स्वीकार किया था और आज भी वही नेतृत्व का चेहरा हैं. कोई कितना भी बोले, सच्चाई नहीं बदलती."

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भी शक्ति यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला. कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे खुद को "विजयी" और "सम्राट" समझने लगे हैं. दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, अपराधी बेखौफ हैं और नीतीश सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है. बिहार अब अपराध की राजधानी बन गया है. 

'पुलिस और प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहे'

आरजेडी नेता शक्ति यादव ने नीतीश कुमार को थका हुआ बताया. उन्होंने दावा किया, "पुलिस और प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के इशारे पर अपराधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है. जब साधु को गुंडा बनाया जाए और अपराधी को संरक्षण मिले, तो कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी?" 

शक्ति यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने बिहार को 'अपराध की राजधानी' कहा था. उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी इलाका ऐसा नहीं बचा जहां कानून-व्यवस्था सही हालत में हो. सत्ता प्रतिष्ठान पूरी तरह अचेत है. पुलिस और प्रशासन अपराधियों को पकड़ने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं.

दूसरी ओर बिहार में चल रहे मतदाता सूची सत्यापन पर भी सवाल उठाए. कहा कि मृत मतदाताओं के नाम हटाना समझ में आता है, लेकिन दस्तावेजों की कमी के कारण जीवित मतदाताओं के नाम काटना "लोकतंत्र की डकैती" है. इसके अलावा, उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि 35 लाख मतदाताओं के नाम काटने की प्रक्रिया बिहार की जनता के मताधिकार को छीनने की साजिश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget