एक्सप्लोरर

Bihar Flood: सुपौल में कोसी बराज परियोजना को मिली मंजूरी, लोगों में खुशी, पप्पू यादव ने क्या कहा?

Kosi Barrage Project: सुपौल में कोसी बराज परियोजना से बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई और बिजली उत्पादन में मदद मिलेगी. इस परियोजना से किसानों और ग्रामीणों में उम्मीद जगी है.

Bihar Flood: सुपौल के डगमरा में बहुप्रतीक्षित कोसी बराज परियोजना को आखिरकार सरकार की मंजूरी मिल गई है. यह परियोजना क्षेत्रीय विकास, बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. वर्षों से लंबित इस परियोजना के तहत कोसी नदी पर एक मजबूत बराज का निर्माण किया जाएगा, जिससे बाढ़ की त्रासदी से निजात मिलने की उम्मीद है. 

वहीं, डगमरा में कोसी बराज के निर्माण को सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जगी है. बराज से न केवल बाढ़ के प्रभाव को कम किया जाएगा, बल्कि सिंचाई और बिजली उत्पादन में भी इसका बड़ा योगदान होगा. इस परियोजना से क्षेत्र की कृषि उत्पादकता में वृद्धि की उम्मीद है. वहीं, इसको लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को फेसबुक पर पोस्ट किया है. 

पप्पू यादव ने फेसबुक पर किया पोस्ट

वहीं, पप्पू यादव ने फेसबुक लिखा कि 'सुपौल के डगमरा में बहुप्रतीक्षित कोसी बराज परियोजना की मंजूरी हमारे निरंतर संघर्ष और आवाज उठाने का सुखद परिणाम है. यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास और बाढ़ नियंत्रण के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगी, बल्कि सिंचाई और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी. इसके लिए हमने लंबे समय से संघर्ष किया. यह एक शुरुआत है, अभी हाई डैम के निर्माण की भी आवश्यकता है, जो कोसी सीमांचल में बाढ़ की समस्या का स्थाई निदान होगा...'

जल्द परियोजना कार्य शुरू होने की संभावना 

कोसी बराज परियोजना के अंतर्गत, कोसी नदी पर एक अत्याधुनिक बराज का निर्माण किया जाएगा, जिससे बाढ़ के समय पानी का नियंत्रण संभव हो सकेगा. सरकार का मानना है कि इस परियोजना से न केवल क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगा बल्कि ऊर्जा उत्पादन और कृषि विस्तार में भी सुधार होगा. जल्द ही इस परियोजना पर कार्य शुरू होने की संभावना है, जिससे सुपौल और आसपास के क्षेत्रों में खुशहाली आएगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Teacher News: बेतिया में BPSC शिक्षक का बोर्ड गाड़ी पर लगाना पड़ा महंगा, विभाग ने लिया एक्शन, गुरुजी सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget