एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: बेतिया में BPSC शिक्षक का बोर्ड गाड़ी पर लगाना पड़ा महंगा, विभाग ने लिया एक्शन, गुरुजी सस्पेंड

Bettiah News: पश्चिमी चंपारण में दो शिक्षक और दो प्रिंसिपल को निलंबित किया गया है. निलंबन का कारण नियमों का उल्लंघन है. जांच के बाद डीपीओ योगेश कुमार ने कार्रवाई की है.

Bihar Teacher News: पश्चिमी चंपारण जिले में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों और दो प्राचार्यों को निलंबित कर दिया है. शिक्षकों पर यह कार्रवाई विभिन्न मामलों और नियमों के उल्लंघन में की गई है. यह कार्रवाई डीपीओ योगेश कुमार ने की है. बता दें कि पहला मामला ठकराहा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरपटिया का है जहां पदस्थापित और बीपीएससी से चयनित शिक्षक राजकुमार को अपनी कार पर बीपीएससी शिक्षक का बोर्ड लगाने के मामले में निलंबित किया गया है.

बताया जा रहा है कि मोटर यान अधिनियम और बिहार राज्य सेवा शर्त नियमावली का उल्लंघन करने पर स्थापना संभाग के डीपीओ योगेश कुमार ने शिक्षक राजकुमार के निलंबन का आदेश जारी किया है. वहीं, बगहा दो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरईपुर के प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह को विद्यालय प्रबंधन में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई प्रधानाध्यापक की अनियमितता सामने आने के बाद की गई है.

प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक निलंबित 

वहीं, मैनाटांड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूर्वी पकुवहवा में 29 अगस्त को घटित एक घटना के बाद प्रधानाध्यापक सतेंद्र कुमार और सहायक शिक्षक सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है. इस घटना में सहायक शिक्षक सुनील कुमार ने विद्यार्थियों से पहले एमडीएम का खाना खाने पर प्रधानाध्यापक से विवाद किया और बाद में उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद आक्रोशित अभिभावकों और ग्रामीणों ने सुनील कुमार की पिटाई कर दी. मैनाटांड की बीईओ कृष्णा कुमारी के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों को निलंबित किया गया है.

मामले में डीपीओ का आया बयान

डीपीओ योगेश कुमार ने बताया कि इन चारों शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के स्तर से स्वीकृत की गई थी. अब इन शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: Bihar News: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराए मत चलाएं गाड़ियां, दुर्घटना होने पर देने पड़ सकता है 5 लाख तक का मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget