एक्सप्लोरर

एक बार फिर विवादों में लालू यादव, RJD के कब्जे में रिम्स स्टॉफ क्वार्टर होने का आरोप

लालू अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के चलते एक बार फिर नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. इस बार लालू पर आरोप लग रहा है कि वह जिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं उसके एक स्टाफ क्वार्टर पर उनकी पार्टी ने कब्जा जमा रखा है.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. जेल मैनुअल के उल्लंघन के आरोप के बाद रिम्स के निदेशक के बंगले से वापस रिम्स के पेइंग वार्ड में इन्हे भेज दिया गया है पर लालू अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के चलते एक बार फिर नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. इस बार लालू पर आरोप लग रहा है कि वह जिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं उसके एक स्टाफ क्वार्टर पर उनकी पार्टी ने कब्जा जमा रखा है.

रिम्स के क्वार्टर में बकायदा आरजेडी का दफ्तर खोल दिया गया है झारखंड की विपक्षी पार्टियां इसे लेकर हेमंत सरकार पर हमलावर हो गई हैं. बताते चलें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रिम्स में इलाजरत है और यहां उनको भर्ती हुए लगभग ढाई साल से अधिक का समय बीत चुका है.

हेमंत सोरेन की सरकार आने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है कि हेमंत सरकार की लालू पर खूब कृपा बरस रही है. हालांकि कृपा किसकी बरस रही है यह तो समझने वाली बात है. लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते लालू को रिम्स के निदेशक के बंगले में (केली बंगला) में शिफ्ट कर दिया गया था.

तब बिहार में विधानसभा का चुनाव चल रहा था और खबर ये थी कि इस दौरान केली बंगला आरजेडी का चुनावी हेड क्वार्टर बन गया था. अब रिम्स से एक और मामला इस बार जो सामने आ रहा है वो ये है कि रिम्स के एक क्वार्टर पर आरजेडी ने अवैध कब्जा जमा लिया है. और यहां झारखंड राजद युवा मोर्चा का कार्यालय बन गया है. यहां दर्जन भर से अधिक राजनीतिक कार्यक्रम भी हो चुके हैं. ऐसे में अब एक बार फिर रिम्स प्रबंधन और लालू प्रसाद पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

कब्जे के  आरोपों पर आरजेडी की सफाई

ऐसे में युवा राजद के प्रधान महासचिव शौकत अंसारी से जब एबीपी की टीम ने बात की तो उन्होंने कब्जे की बात से साफ इनकार किया और टालमटोल करते हुए बताया कि यह क्वाटर हम लोगों ने सेवा भाव के चलते रखा है. जो भी गरीब तबके के लोग रिम्स में इलाज के लिए आते हैं उन्हें यहां ठहरने के लिए दिया जाता है.

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि एक से सवा महीने पहले इस क्वार्टर को रखा गया और इसमें किसी कोई अनुमति नहीं ली गई है शौकत अंसारी ने बीजेपी पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने भी यहां क्वाटर पर अपना कब्जा जमा रखा है.

आरजेडी के इल्जाम से बौखलाई बीजेपी

आरजेडी के इन आरोपों से बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अतुल सहदेव ने इंकार करते हुए कहा कि रिम्स प्रबंधन को इस बात पर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए, क्योंकि वह दिन दूर नहीं जब राजद के प्रदेश अध्यक्ष रिम्स के निदेशक के कमरों को भी राजद का कार्यालय ना बना लें. आरजेडी द्वारा लगाए गए आरोपों पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अब राजद गंदा खेल खेल रही है और दूसरी पार्टी पर आरोप लगाकर खुद बचने की कोशिश कर रही है.

हालांकि इस पूरे मामले में रिम्स प्रबंधन चुप्पी साधे हुए हैं मगर वहां रहने वाले लोगों की माने तो यह क्वार्टर रिम्स का ही है जिस पर युवा राजद के द्वारा ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget