एक्सप्लोरर

बिहार: NDA की कैबिनेट बैठक खत्म, 15 नवंबर को विधायक दल की बैठक में सरकार पर होगा फैसला

एनडीए का विधायक मंडल ही नई बिहार सरकार के गठन पर फैसला करेगा. विधायक अपना नेता चुनेंगे और नई सरकार की रूपरेखा तय करेंगे.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एनडीए की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है, लेकिन अभी बिहार में नई सरकार के गठन पर कोई फैसला नहीं हुआ है. बैठक के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा, 15 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे एनडीए के सभी विधायकों की सयुंक्त बैठक बुलाई जाएगी. एनडीए का विधायक मंडल ही नई बिहार सरकार के गठन पर फैसला करेगा. विधायक अपना नेता चुनेंगे और नई सरकार की रूपरेखा तय करेंगे.

वहीं नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे बिहार कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे, जिसमें वह मौजूदा विधानसभा भंग किए जाने की सिफारिश कर देंगे. ये एक प्रक्रिया होती है, जिसका पालन किया जाएगा. इसके बाद अगली सरकार बनने की तैयारी शुरू हो जाएगी.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा नई कैबिनेट का गठन बिहार में नई सरकार गठन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होना है. अगर पिछले कार्यकाल के मंत्रियों की बात करें तो उन्हें फिर से मौका दिया गया तो 8 विभागों में नए मंत्रियों को अवसर मिल सकता है. क्योंकि बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार कैबिनेट के 8 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है. इन मंत्रियों के चुनाव में हार जाने के बाद कुल आठ मंत्री पद रिक्त पड़े हैं अब ये बात भले हीं थोड़ी पेचीदी होगी कि किस विभाग का मंत्री कौन होगा या फिर किसे फिर से वापस वही मंत्रालय मिलेगा. बहरहाल अब मंत्रीपरिषद के गठन के बाद इन तमाम अटकलों पर विराम लगेगा लेकिन इतना तो साफ है कि इन अठ पदों के लिए नए चेहरों को नए मंत्रिमंडल में जगह जरुर मिलेगी.

चुने गए 60% से ज्यादा नेताओं पर चल रहे आपराधिक मुकदमे बिहार विधानसभा चुनाव में चुने गए विधायकों में कम से कम 68 फीसदी ऐसे नेता हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमें चल रहे हैं और इनमें से आधे से ज्यादा के खिलाफ तो हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे संगीन केस है. जी हां, चुने गए इन विधायकों के आंकड़े जरूर डराने वाले हैं.

आरजेडी के 74 में से 44 विधायकों (73 फीसदी) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो किसी अन्य दलों की तुलना में सबसे ज्यादा है. बीजेपी के चुने गए 73 विधायकों में 47 (64 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले हैं. इसी तरह, जेडीयू के चुने गए 43 विधायकों में से 20 के खिलाफ आपराधिक केस चल रहे हैं. कांग्रेस के चुने गए 19 विधायकों में से 10 के खिलाफ मामले चल रहे हैं. सीपीआई-एमएल के चुने ए 12 विधायकों में से 8 के खिलाफ मामले चल रहे हैं, जबकि एआईएमआईएम के विजेता पाचों उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले चलने की बात बताई है.

ये भी पढ़ें- पटना: जानें- किस वजह से बिहार राज्य महिला आयोग की कार्यवाही पड़ी ठप्प बिहार में शुरू हुई प्रेशर पॉलिटिक्स, बीजेपी सांसद ने नीतीश से की शराबबंदी क़ानून में ढील देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget