एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक बिहार के 43 लोगों की मौत, 47 घायल और 18 की कोई सूचना नहीं

Odisha Train Accident News: ओडिशा ट्रेन हादसे में कई राज्यों के लोग शिकार हुए हैं. इस दुर्घटना में बिहार के लोगों की भी मौतें हुईं हैं. इसको लेकर बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है.

पटना: ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे तीन ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त (Odisha Train Accident) हो गईं थी. देश के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक इस दुर्घटना में 288 लोगों की मौत हो गई और 1100 से अधिक घायल हो गए. वहीं, इस दुर्घटना में बिहार के भी कई लोग शिकार हुए हैं. इस हादसे में बिहार के प्रभावित लोगों को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को एक ट्वीट किया है. आपदा प्रबंधन विभाग (Bihar Disaster Management Department) के अनुसार इस दुर्घटना में बिहार के 43 लोगों की मौत हुई है. 47 लोग घायल हुए हैं और 18 लोग अभी भी लापता हैं.

जारी किया गया है हेल्पलाइन नंबर 

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सात मई सुबह आठ बजे तक ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में अब तक बिहार के 43 लोगों की मौत की सूचना है. वहीं, इसके साथ ही आपदा विभाग ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर संपर्क कर पीड़ित परिवार इस दुर्घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है. 

288 लोगों की हो चुकी है मौत

गौरतलब है कि बालासोर में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी. इस दुर्घटना में कम से कम 288 लोगों की मौत हुई है. 1100 से अधिक लोग घायल हुए हैं. वहीं, इस दुर्घटना को लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई. कांग्रेस रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही है. वहीं, रेलवे बोर्ड ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की है. इस फैसले पर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'बिहार के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार लोग आज भी राज्य को बर्बाद कर रहे,' किस पर भड़के राजीव प्रताप रूढ़ी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget