एक्सप्लोरर

अब पटना में भी मेदांता अस्पताल, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, कहा- अब बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने डॉ.नरेश त्रेहान से कहा है कि जल्द से जल्द कैंसर का इलाज भी यहां शुरु करा दीजिए क्योंकि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की इच्छा थी कि यहां कैंसर का अस्पताल होना चाहिए.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को पटना के कंकड़बाग में नवनिर्मित जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया. इसके साथ ही अब जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इन पेशेंट-सर्विस की शुरुआत हो गई, अब मरीज यहां भर्ती होकर अपना इलाज करा सकेंगे. मुख्यमंत्री ने पूरे अस्पताल का मुआयना किया. वहीं, सीईओ डॉ.पंकज साहनी ने इस दौरान उन्हें अस्पताल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी.

काफी पहले से प्रयास जारी था

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पटना में जयप्रभा मेदांता अस्पताल का उद्घाटन हुआ है. इसके लिए काफी पहले से प्रयास जारी था. जयप्रभा अस्पताल खोलने की शुरुआत साल 1979 में की गई थी. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की इच्छा थी कि पटना में कैंसर का अस्पताल बनना चाहिए. साल 2005 में जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला तो हम लोगों ने इसको लेकर काफी विचार-विमर्श किया. 

Patna News: निमकी मुखिया वाले तेतर सिंह को पटना में किया गिरफ्तार, एक पत्नी के रहते दूसरी से रचाई है शादी

2006 में अस्पताल का किया गया शिलान्यास

अस्पताल चलाने वाले कई लोगों से बात की गई, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ. हम लोगों को खुशी है कि मेदांता के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान पटना में अस्पताल चलाने को तैयार हुए. साल 2006 में जयप्रभा मेदांता अस्पताल का शिलान्यास किया गया था. पिछले साल अस्पताल के ओपीडी सेवा की शुरुआत की गई, ताकि मरीज यहां आकर डॉक्टरों से इलाज करा सकें. हमलोगों की शुरु से इच्छा थी कि जल्द से जल्द अस्पताल पूरी तरह से शुरु हो जाए.

गरीबों के लिए 25 प्रतिशत बेड आरक्षित

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने डॉ.नरेश त्रेहान से कहा है कि जल्द से जल्द कैंसर का इलाज भी यहां शुरु करा दीजिए क्योंकि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की इच्छा थी कि यहां कैंसर का अस्पताल होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बाकी सब बीमारियों का इलाज यहां शुरु हो गया है. इस अस्पताल का हमने मुआयना किया है. यह अस्पताल काफी अच्छा है. उन्होंने कहा कि जयप्रभा मेदांता अस्पताल में गरीब गुरबा लोगों के लिए 25 प्रतिशत बेड आरक्षित किया गया है.

गरीब गुरबा लोगों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जो निर्धारित शुल्क हैं उसी शुल्क पर यहां उनका इलाज किया जाएगा. सरकारी कर्मचारियों का भी यहां इलाज नॉर्मल रेट पर होगा. इस अस्पताल के शुरु हो जाने से बिहार के लोगों को काफी सुविधा होगी. प्राइवेट अस्पताल के रूप में मेदांता अस्पताल का देश में काफी नाम है. देश के कई जगहों पर मेदांता अस्पताल खोला गया है. पटना में भी मेदांता अस्पताल की शुरुआत हुई है यह काफी खुशी की बात है. बिहारवासियों को अब इस अस्पताल में इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें -

Jehanabad News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद CISF की पत्नी की हत्या, शौच करने निकली थी महिला, फिर नहीं लौटी

Bhojpuri Actress Relationship: फेमस भोजपुरी अभिनेत्रियां जिन्होंने अपने को-स्टार से की शादी, कहीं टूटा तो कहीं बन गयी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget