एक्सप्लोरर

गुजरात में बसे बिहारियों से नित्यानंद राय की खास अपील, लालू यादव-राबड़ी देवी को लेकर किया बड़ा दावा

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में और उनके संकल्प के कारण बिहार से आज नक्सलवाद समाप्त हो चुका है. आज बिहार में शांति का वातावरण है.

Bihar News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शनिवार को गुजरात के सूरत पहुंचे. जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. नित्यानंद राय ने कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने भारत को एक बनाया. लेकिन कांग्रेस की नीतियों, जैसे तुष्टीकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण देश कमजोर हुआ. उन्होंने दावा किया कि इन नीतियों ने राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाया.

‘लालू-राबड़ी की सरकार ने घोटाला किया था’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद सरदार पटेल के एक भारत के सपने को मजबूत करते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी की 15 वर्षों की सरकार में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ था. घोटालों का नाम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जिस समय लालू-राबड़ी की सरकार थी, उस समय बाढ़ की स्थिति बनी थी.

उत्तर बिहार में बाढ़ से बुरा हाल था. तब गुजरात ने निजी रूप से सहायता करते हुए दूध, घी के अलावा अन्य सामग्री भेजी थी. सरकारी दूध का घोटाला तो हुआ ही, लोगों ने सहयोग के लिए बिहार की बाढ़ के लिए भेजा था, उसमें लालू-राबड़ी की सरकार ने घोटाला किया था.

‘कुशासन से बिहार मुक्त हो चुका है’
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दूध के अभाव में कई बिलखते बच्चों की मौत हो गई थी. बच्चों ने अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया था. आज उस कुशासन से बिहार मुक्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं से बिहार के भी कई लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं.

नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने बिहार को अच्छा बनाया है. गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में और उनके संकल्प के कारण बिहार से आज नक्सलवाद समाप्त हो चुका है. आज बिहार में शांति का वातावरण है.

‘हम अपने बिहार के लोगों को आमंत्रण देने आए हैं’
नित्यानंद राय ने कहा कि जब आज बिहार बदल चुका है, उन्नत बिहार बन गया है, तो हम अपने बिहार के लोगों को आमंत्रण देने आए हैं कि इस बार का छठ पर्व बिहार में मनाइए. इस बार विशेष छठ बिहार में मनाइए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार कहा था कि बिहारी कितने बहादुर हैं कि लोग उगते सूर्य की पूजा करते हैं, बिहारी उगते और डूबते दोनों सूर्य की पूजा करते हैं.

मंत्री राय ने लोगों से बिहार के विकास के साथ जुड़ने के साथ वोट से भी बिहार का कल्याण करने की अपील करते हुए कहा कि छठ पर्व के आसपास ही बिहार विधानसभा का चुनाव होगा.

यह भी पढ़ें: 'ओले, बारिश और बिजली से हुए नुकसान को राज्य आपदा घोषित करें', चिराग पासवान ने CM को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget