एक्सप्लोरर

'ओले, बारिश और बिजली से हुए नुकसान को राज्य आपदा घोषित करें', चिराग पासवान ने CM को लिखा पत्र

Patna News: एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार में पिछले तीन दिनों में आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. किसानों को भी फसल खराब होने से भारी नुकसान हुआ है.

Bihar News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार सरकार से आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से ‘बड़े पैमाने पर’ फसलों को हुए नुकसान को ‘राज्य आपदा’ घोषित करने का आग्रह किया. चिराग ने कई जिलों में प्रभावित किसानों के लिए ‘पर्याप्त’ मुआवजे की भी मांग की. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग ने लिखा पिछले दो दिनों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से राज्य के कई जिलों में गेहूं और अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान परेशान हैं.

पत्र में आगे लिखा कि इस घटना को राज्य आपदा घोषित किया जाना चाहिए और फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें पर्याप्त और तत्काल मुआवजा दिया जाना चाहिए. रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले तीन दिनों में आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

‘किसानों के लिए राहत शिविर खोले जाने चाहिए’
चिराग ने अपने पत्र में कहा कि सरकार को प्रभावित किसानों के लिए तत्काल राहत उपायों की घोषणा करनी चाहिए. राज्य सरकार को उनके कृषि ऋणों पर ब्याज दरें कम करनी चाहिए और उन्हें अपने ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त समय देना चाहिए. सरकार को प्रभावित किसानों को कम कीमत पर कीटनाशक भी उपलब्ध कराना चाहिए.

इसके अलावा, प्रभावित क्षेत्रों में किसानों के लिए राहत शिविर खोले जाने चाहिए. बिहार सरकार ने शनिवार को अधिकारियों को खराब मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने का निर्देश दिया.

‘फसलों को हुई क्षति का आकलन करने के निर्देश’ 
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं कृषि विभाग संभाल रहे विजय कुमार सिन्हा के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘अधिकारियों को आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और बारिश की हालिया घटनाओं से फसलों को हुई क्षति का तुरंत आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभावित जिलों में किसानों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. सभी जिला कृषि अधिकारियों को जल्द से जल्द यह काम पूरा करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: 'बिहार में बर्बादी और पलायन जरूर हुआ, लेकिन...', तेजस्वी के ट्वीट पर बोले गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget