एक्सप्लोरर

Bihar: 'नीतीश कुमार का भी नाम बदल जाएगा', बिहार के CM पर क्यों भड़के नित्यानंद राय? ललन सिंह को भी दिया जवाब

Coconut Park: नित्यानंद राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदुस्तान और बिहारियों के दिल में हैं. नीतीश-तेजस्वी ने अपराधियों के हवाले बिहार को कर दिया है.

पटना: वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने पटना में एक पार्क का नाम बदल दिया है जिसके बाद से सियासत तेज हो गई है. कंकड़बाग स्थित एक पार्क का नाम पहले से कोकोनट पार्क था लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनकी मूर्ति लगाई गई थी और नाम अटल पार्क रखा गया था. अब फिर इसका नाम कोकोनट पार्क रखा गया है. सोमवार (21 अगस्त) को वन विभाग ने लोकार्पण कार्यक्रम रखा है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

नित्यानंद राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदुस्तान और बिहारियों के दिल में हैं. पार्क का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम को धूमिल करना चाहते हैं. नाम बदल कर देखिए बिहार की जनता किस प्रकार से आप से पूछती है कि आपने कितना बड़ा अपराध किया है. यह बदलाव बड़ा बदलाव है. भारत रत्न हैं वो और नाम बदलना घोर आपत्तिजनक है. अगर नहीं रोका गया तो तेजस्वी यादव भी एक दिन नाम आपका नाम बदल देंगे. नीतीश कुमार से आग्रह है कि नाम नहीं बदला जाए. जो है वही रहने दिया जाए.

ललन सिंह के बयान पर क्या बोले नित्यानंद?

इस सवाल पर कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो वह आंबेडकर के संविधान का नाम हटाकर रख देंगे 'नरेंद्र मोदी संविधान'. इस पर नित्यानंद राय ने कहा कि ललन सिंह को संविधान बिल्कुल समझ नहीं आता है. आंबेडकर के संविधान से नरेंद्र मोदी ने साढ़े नौ वर्षों में सही मायने में देश और समाज की सेवा की है.

जेडीयू ने आरोप लगाया है कि भारत की कानून व्यवस्था से बेहतर पाकिस्तान की कानून व्यवस्था है. इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जेडीयू के लोगों को एक बार पाकिस्तान घूम कर आना चाहिए. वहां की महंगाई, आतंक राज को देखना चाहिए. भारत की जनता पाकिस्तान मुर्दाबाद कहती है लेकिन जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस के लोग पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं.

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि नीतीश-तेजस्वी ने अपराधियों के हवाले बिहार को कर दिया है. पिछले एक साल में जो अपराध का ग्राफ बिहार में बढ़ा है वह चिंताजनक है. अपराधियों के कारण बिहार के लोगों में खौफ है. बिहार में लगातार अपराध, भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन फिर भी नीतीश कुमार खुद को सुशासन बाबू बताते हैं. वह सुशासन बाबू नहीं कुशासन बाबू हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो इसलिए हरि सहनी पर BJP ने खेला दांव? VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बताई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget