एक्सप्लोरर

Bihar Daroga Bharti: मधुबनी में दारोगा भर्ती परीक्षा में चूक, महिला परीक्षार्थी ने पति को प्रश्न पत्र भेजकर मंगवाया जवाब

Madhubani News: महिला अभ्यर्थी नीतू कुमारी और संजीव कुमार दास दोनों बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के निवासी हैं. प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर भेजे जाने की घटना आरएन कॉलेज की है.

मधुबनी: बिहार में दारोगा भर्ती परीक्षा (Daroga Bharti 2023) में चूक का मामला सामने आया है. आरोप है कि मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के आरएन में रविवार (17 दिसंबर) को दूसरी पाली में एक महिला अभ्यर्थी ने शौचालय में जाकर अपने पति को व्हाट्सएप पर प्रश्न पत्र भेज दिया. पति ने प्रश्न पत्र को हल कर वापस भेज दिया. परीक्षा केंद्र पर लगे जैमर के प्रथम पाली से ही खराब होने की जानकारी सेंटर सुपरिटेंडेंट डॉक्टर आरती प्रसाद ने अधिकारियों को दे दी थी.

दरअसल, रविवार को प्रदेश के कई जिलों में दारोगा भर्ती की परीक्षा ली जा रही थी. इसी क्रम में पंडौल थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज में बने सेंटर में महिला अभ्यर्थी मोबाइल लेकर प्रवेश कर गई. दूसरी पाली में एक महिला अभ्यर्थी शौचालय गई. यहीं से उसने प्रश्न पत्र अपने पति को व्हाट्सएप पर भेज दिया. व्हाट्सएप पर पेपर लीक होने की जानकारी परीक्षा केंद्र के अंदर से जिला प्रशासन में पहुंचते ही हड़कंप मच गया है.

पति और पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया

बताया जाता है कि पहली पाली से ही परीक्षा केंद्र का जैमर खराब था. परीक्षा केंद्र पर लगे जैमर के खराब होने की जानकारी सेंटर सुपरिटेंडेंट डॉक्टर आरती प्रसाद ने अधिकारियों को दे दी थी. सूचना पाकर पहुंची पंडौल थाना की पुलिस ने रौल नंबर 2232110120 की परीक्षार्थी की नीतू कुमारी एवं उसके पति संजीव कुमार दास को हिरासत में ले लिया है. दोनों का मोबाइल भी जब्त कर लिया है.

महिला अभ्यर्थी नीतू कुमारी और संजीव कुमार दास दोनों बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के निवासी हैं. जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम अश्विनी कुमार, सदर डीएसपी राजीव कुमार सहित कई अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं. परीक्षा केंद्र की सुरक्षा में लगे कर्मियों पर सवाल उठने लगा है कि तमाम सुरक्षा के बावजूद प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर कैसे लीक कैसे हो गया? सदर एसडीओ अश्विनी कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: क्या इंडिया गठबंधन में सब ठीक है? सुशील मोदी का बड़ा दावा- CM नीतीश और तेजस्वी नहीं दिखते साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget