एक्सप्लोरर

Patna News: 'उनकी पत्नी से पूछ लीजिएगा, हम क्या कोशिश कर रहे हैं', आनंद मोहन की रिहाई की मांग पर बोले नीतीश कुमार

Anand Mohan Release: सोमवार को नीतीश कुमार ने आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बड़ी बात बोली. इस दौरान लोग उनकी रिहाई को लेकर नारे भी लगा रहे थे.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आनंद मोहन (Anand Mohan) की रिहाई को लेकर बड़ी बात कही है. सोमवार को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के मौके पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पहुंचे थे. वहां स्टेज पर भाषण देने के दौरान जनता की ओर से आनंद मोहन की रिहाई को लेकर नारे लगने लगे. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग शांत हो जाएं. आपको तो पता ही है न कि हम कोशिश कर रहे हैं. उनकी पत्नी से पूछ लीजिएगा कि हम क्या कोशिश कर रहे हैं. अगर आपलोग इस तरह से चिल्लाएंगे तो लोग दूसरी चीज समझ लेंगे.

नीतीश बोले शोर मत कीजिए सब होगा

नीतीश कुमार ने कहा कि राजनीति में वो जो भी करें. जब उनकी गिरफ्तारी हुई. सब लोग जल में गए थे. हम लोगों की उनके साथ शुभकामनाएं रही हैं ना. हम लगे हुए हैं. ये सारी बातें मत करिए. शोर करेंगे तो लोगों को लगेगा कि आपलोग मांग कर रहे इसलिए उनकी रिहाई की बात चल रही है. इसलिए शांत रहें हम लगे हुए हैं. बता दें कि आरजेडी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद आनंद मोहन कई सालों से जेल में बंद हैं. हाल ही में वो कुछ महीने पहले बेटी की सगाई के लिए 15 दिनों के पैरोल पर बाहर आए थे. उस दौरान कई नेताओं से उनकी मुलाकात भी हुई थी. आनंद मोहन की रिहाई को लेकर तभी से मांग की जा रही थी.

डीएम हत्या मामले में सजायाफ्ता हैं मोहन

अगस्त में महागठबंधन सरकार बनने के बाद कयास लगाए जा रहे कि आनंद मोहन कभी भी रिहा हो सकते हैं. हालांकि इसे लेकर किसी ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा है. नीतीश कुमार ने भी ये ही कहा कि सभी लोग उनकी रिहाई के लिए लगे हुए हैं. डीएम कृष्णैया हत्या मामले में आनंद मोहन सजायाफ्ता हैं. इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद उनको मौत की सजा मिली थी. वहीं साल 2008 में मौत की सजा को उम्र कैद की सजा में बदल दिया गया था. तब से आनंद मोहन जेल में बंद हैं. डीएम हत्या मामले में निचली कोर्ट ने उनको सजा सुनाई थी. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो भी उनके केस को बरकरार रखा गया. नवंबर में आनंद मोहन की बेटी लवली आनंद की सगाई थी जिसमें वह पैरोल पर 15 दिनों के लिए बाहर आए थे. इस दौरान नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव सहित कई दिग्गजों से मुलाकात की थी. अब उनके जेल से बाहर आने की खबरें चल रही हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'BJP के संपर्क में हैं JDU के कई बड़े नेता', जानिए उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर CM नीतीश कुमार ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget