एक्सप्लोरर

ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर नीतीश कुमार ने नवीन पटनायक से की बात, कहा- मदद का भरोसा मिला

नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस टेस्ट की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ टीकाकरण की गति बढ़ायें. टीकाकरण को लेकर पूरी तैयारी रखें और बचे हुये पुलिसकर्मियों का टीकाकरण अवश्य करायें.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर उनकी फोन बात हुई है, उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है. पटना के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम कोविड-19 से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान नीतीश ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री से मेरी ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर कल फोन पर बात हुई है. उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है. केन्द्र की सहायता मिल रही है लेकिन इसके अलावा हम लोग अपनी तरफ से और क्या कर सकते हैं, उसके लिये हमेशा तत्पर रहें. हर हालत में लोगों का बचाव करना जरूरी है.

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमितों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कोताही न हो, इस पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा कि समस्या को कैसे कम किया जा सकता है, इस पर सकारात्मक रवैये के साथ काम करें. उन्होंने कहा कि लोग बचाव के लिये पूरी तरह सचेत रहें. मुख्यमंत्री ने कहा, ''कोरोना वायस के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं. आप सभी सक्रिय रहेंगे तो लोग नियंत्रित रहेंगे, आवागमन सीमित होगा और कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार कम से कम होगा. कल हमने पटना शहर में भीड़-भाड़ की स्थिति, कोरोना प्रोटोकाल का पालन, लोगों को मास्क पहनना आदि को लेकर जायजा लिया था.''

टीकाकरण की गति बढ़ायें- नीतीश

नीतीश ने कहा कि कोरोना वायरस जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ टीकाकरण की गति बढ़ायें. उन्होंने कहा कि एक मई से 18 साल से 44 साल तक के लोगों का भी टीकाकरण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुफ्त टीकाकरण करायेगी. उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर पूरी तैयारी रखें और बचे हुये पुलिसकर्मियों का टीकाकरण अवश्य करायें.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने जिले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, साथ ही जरूरी सुझाव भी दिये हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में इलाज की पूरी व्यवस्था रखें, अनुमण्डल स्तर पर भी इलाज की पूरी तैयारी रखें. उन्होंने कहा कि पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को निर्दिष्ट कोविड अस्पताल के रूप में परिणत करें.

यह भी पढ़ें-

नोएडा: कोरोना से हुई मौत तो कंधा देने नहीं आए रिश्तेदार, पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार

UP Panchayat Election 2021: तीसरे चरण में हुआ 73.5 फीसदी मतदान, 20 जिलों में डाले गए थे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget