एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार बोले- बचने नहीं चाहिए शराबबंदी कानून से खिलवाड़ करने वाले, कड़ी कार्रवाई करें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी महिलाओं की मांग पर की गई है. महिलाओं को फिर से प्रेरित करें.उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जहां-जहां घटनायें घटी हैं, वहां दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो.

पटना: बिहार में कथित जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद जारी विवाद के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने शराबबंदी को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाल की घटनाओं पर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें. 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शराबबंदी को सरकार ने सख्ती से लागू किया है. जो भी इसे कमजोर करने में लगे हैं, उनकी पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई करें. कोई भी गड़बड़ करने वाला किसी भी स्थिति में बचे नहीं. मद्य निषेध विभाग और पुलिस मुख्यालय रोजाना बैठक कर इसकी समीक्षा करे. हाल के दिनों में जहां-जहां घटनायें घटी हैं, वहां दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो.

Bihar Crime: प्रेमिका से मिलने गए युवक को गांव के दबंगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद बोले अब भागो, फिर पीछे से मार दी गोली

मुख्यमंत्र ने कहा कि फिर से लोगों को जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. प्रमंडल स्तर पर जन जागरूकता अभियान शुरू करने के बाबत रूपरेखा तैयार की जाए. पहले की तरह सभी लोगों को एक बार फिर से शपथ दिलानी है.

उन्होंने कहा कि शराबबंदी महिलाओं की मांग पर की गई है. महिलाओं को फिर से प्रेरित करें, ताकि गड़बड़ करने वालों की पहचान हो सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और सभी सरकारी आवासों में शराबबंदी के पक्ष में, बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ जल-जीवन- हरियाली के संबंध में दीवार लेखन और अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराएं. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के बाद 16 नवंबर को शराबबंदी को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की जाएगी.

यह भी पढ़ें -

OMG! सिवान में मिला 22 फीट का अजगर, लोगों ने कहा- यह तो बच्चे को भी निगल सकता है, देखें एक क्विंटल का सांप

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा- विपक्ष के सुझावों पर विचार करेंगे, शराबबंदी नाकाम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget