एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विधानसभा में हुई नारेबाजी तो सीएम को आया गुस्सा, बोले- 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद क्योंकि हम...'

Nitish Kumar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग गड़बड़ी करते हैं इसलिए मेरे खिलाफ सदन में नारेबाजी कर रहे हैं.

Bihar News: बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) गुस्सा हो गए. दरअसल, जब सदन में बोल रहे थे तो विपक्ष की तरफ से उनके खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी. इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि ये नारेबाजी इसलिए हो रही है क्योंकि मैंने अच्छा काम किया है और विपक्ष गड़बड़ करता रहा है. सीएम नीतीश स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किए गए काम की जानकारी सदन को दे रहे थे कि पीछे से 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' और 'नीतीश कुमार हाय-हाय' की आवाज आ रही थी. 

नारेबाजी सुनकर सीएम नीतीश को भी तैश आ गए और उन्होंने माइक थाम कर विपक्षियों को जवाब देते हुए कहा, ''नीतीश कुमार मुर्दाबाद? नीतीश कुमार मुर्दाबाद आप इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम स्वास्थ्य का काम करके सबका इलाज कर रहे हैं और आप लोग सबको मरवाना चाहते थे इसलिए हमारा मुर्दाबाद और आपका जिंदाबाद. मेरे खिलाफ ये नारेबाजी इसलिए हो रही है कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं और ये गड़बड़ करने वाले लोग हैं.''

गड़बड़ करने वालों की कराएंगे जांच- नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा, ''आप लोगों ने जो गड़बड़ किया है, उसकी जांच होगी और कोई बचने वाला नहीं है. यह लोग चाहते हैं कि पहले की तरह ही पुलिस बल की संख्या में गड़बड़ी बनी रहे. हमारी सरकार द्वारा ही शराबबंदी को लागू किया गया था. बिहार में कानून राज कायम है. जब यह लोग गड़बड़ करने लगे तब हम यहां आए (एनडीए) हैं ,जब अगला चुनाव होगा तो इनका कहीं पता नहीं चलेगा. हम लोग अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं.'' नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि अगर कोई गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. वहीं, सदन में उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के मुद्दे पर भी बात की और कहा, ''मैं इसके लिए पीएम मोदी जी को बधाई देता हूं.''

ये भी पढ़ें- Subhash Yadav: लालू के साले सुभाष यादव ने किया सरेंडर, कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती करने पहुंची थी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget