एक्सप्लोरर

जीत के बाद पहली बार जेडीयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, नवनिर्वाचित विधायकों से कर रहे मुलाकात

तमाम अटकलों के खारिज होने के बाद अब नीतीश कुमार 16 नवंबर को भाई दूज के दिन बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पटना में पार्टी के दफ्तर पहुंचे हैं. यहां वो नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं. जीत के बाद यह पहला मौका है जब नीतीश विधायकों से मिलने पहुंचे हैं. इस बैठक में जेडीयू के सभी 115 उम्मीदवारों को भी बुलाया गया है जो बिहार में चुनाव लड़ रहे थे. खबरों मुताबिक इस मीटिंग में नई सरकार को लेकर चर्चा हो सकती है. बता दें कि जेडीयू की सहयोगी बीजेपी ने साफ कर दिया है कि राज्य में नीतीश कुमार की अगुवाई में ही सरकार बनेगी.

16 नवंबर को शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार

तमाम अटकलों के खारिज होने के बाद अब नीतीश कुमार 16 नवंबर को भाई दूज के दिन बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. खास बात ये है कि दो दशकों में नीतीश सातवीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. हालांकि मंत्रिमंडल को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है.

नीतीश से मिले 'हम' के मांझी

बिहार में चार सीटों पर जीत का परचम लहराने वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी आज पटना में नीतीश कुमार से मिले. इस दौरान उनके साथ बिहार चुनाव में फतह हासिल कर चुके चार विधायक भी दिखाई दिए.

दोनों गठबंधनों में किस पार्टी को कितनी सीटें

बिहार चुनाव में बीजेपी को 74 और जेडीयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन साझीदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिलीं हैं. वहीं, विपक्षी महागठबंधन में आरजेडी को 75, कांग्रेस को 19, सीपीआई एमएल को 12 और सीपीआई और सीपीएम को दो-दो सीटों पर जीत मिली है.

नीतीश ने कब-कब ली सीएम पद की शपथ

पहली बार नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. लेकिन वह आठ दिनों तक मुख्यमंत्री रह पाए. समता पार्टी की सरकार बनी थी. दूसरी बार 24 नवंबर 2005 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. (इसके बाद लोकसभा चुनाव हुआ, इसमें जेडीयू की करारी हार हुई. इसके बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया. तब जीतन राम मांझी पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने.) चौथी बार 22 फरवरी 2015 को बिहार के मुख्यमंत्री बने. 20 नवंबर 2015 को पांचवी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने. छठी बार 27 जुलाई 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget