एक्सप्लोरर

NDA छोड़ने का मन बना रहे नीतीश कुमार? करीब रहे उपेंद्र कुशवाहा ने पकड़ ली 'नस', जानें क्या कहा

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने बयान दिया है कि दो बार इधर-उधर हुए वो गलती हो गई. अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. अब उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है.

Upendra Kushwaha News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) एक बार फिर सुर्खियों में हैं इस बात को लेकर कि कहीं फिर से वे महागठबंधन (Mahagathbandhan) के साथ तो नहीं जाने वाले हैं? इस चर्चा के बीच एक तरफ जहां नीतीश कुमार का सोशल मीडिया पर लालू-तेजस्वी के साथ पुराना वीडियो वायरल हो गया तो वहीं बीते शुक्रवार (06 सितंबर) को मुख्यमंत्री ने खुद यह बयान दिया कि अब वह इधर-उधर नहीं जाने वाले हैं. इस पर नीतीश कुमार के करीब रहे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने अब बड़ा बयान दिया है. 

कुशवाहा बोले- 'सवाल ही पैदा नहीं होता कि...'

एक चैनल से बातचीत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "नीतीश कुमार एनडीए में हैं यह बात बिल्कुल ठीक है. आरजेडी के साथ जाकर उन्होंने जो महसूस किया अब दोबारा-तिबारा तो सवाल ही पैदा नहीं होता कि उधर जाने की बात नीतीश कुमार करें. यह बात बिल्कुल सच है, लेकिन उनसे व्यक्तिगत मेरा आग्रह है कि इसको बोलने की क्या जरूरत है? वो हैं ही एनडीए में, रहेंगे."

बता दें कि बीते शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और नीतीश कुमार पटना के आईजीआईएमएस स्थित आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे. इसी मौके पर सीएम जब संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने मंच से कह दिया कि बीजेपी से हमारा रिश्ता 1995 से है. पहले वाले क्या करते थे? दो बार इधर-उधर हुए वो गलती हो गई. अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो लोग कभी कोई काम किया था?

कहां से उठा नीतीश कुमार के पलटी मारने का सवाल?

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यह है कि सीएम नीतीश कुमार लालू-तेजस्वी और राबड़ी देवी से मिलने के लिए पहुंचे हैं. इस वीडियो को बताया जाने लगा कि हाल ही का है और फिर से नीतीश कुमार पलट सकते हैं. इस वीडियो को तब वायरल किया जब बीते तीन सितंबर को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्य सचिवालय में मुलाकात की थी. इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई. इसके बाद पुराना वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद सवाल उठने लगा कि क्या नीतीश कुमार पलटी मारने वाले हैं?

यह भी पढ़ें- 'अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे... वो लोग कभी कुछ काम किया था?', RJD पर बरसे नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget