एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश की पार्टी ने LJP और BJP को दिया झटका, वशिष्ठ नारायण ने इन नेताओं को JDU में कराया शामिल

Bihar News: जेडीयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) ने एलजेपी (LJP) और बीजेपी (BJP) को झटका दिया है. चुनाव से पहले ही दल बदल का खेल बिहार में दिखने लगा है. रविवार (30 अप्रैल) को एलजेपी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जेडीयू का दामन थामा है. जेडीयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में रविवार को दरौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह अखिल भारतीय चौहरमल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार मांझी के नेतृत्व में एलजेपी और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेडीयू की सदस्यता ली है.

वशिष्ठ नारायण सिंह का बीजेपी पर हमला

कर्पूरी सभागार में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान मिलन समारोह में वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि देश के मौजूदा हालात बेहद नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है. बीजेपी पर हमला करते हिए कहा कि भावनात्मक मुद्दों के सहारे देश की जनता को मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है.

Bihar Politics: नीतीश की पार्टी ने LJP और BJP को दिया झटका, वशिष्ठ नारायण ने इन नेताओं को JDU में कराया शामिल

सीएम नीतीश कुमार के कार्यों की हुई तारीफ

वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी छेड़छाड़ कर रही है. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह ने नीतीश की तारीफ भी की. कहा कि देश की बेहतरी के लिए देश को संभालने का कमान सक्षम और सामर्थ्यवान हाथों में मिलना चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 17 वर्षों के अद्भुत कार्यकाल से यह साबित किया है कि वह एक सामर्थ्यवान व्यक्ति हैं.

इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

कर्पूरी सभागार में रविवार को आयोजित समारोह में अखिल भारतीय चौहरमल मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक रमेश प्रसाद दांगी, प्रधान महासचिव भजु राम पासवान, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता पासवान, प्रदेश महासचिव सिकंदर पासवान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हिरामुनी पासवान ने जेडीयू की सदस्यता ली. इस मौके पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह गांधी आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: क्या नालंदा से नीतीश कुमार 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? सीएम ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget