एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर NDA में बिखराव तो JDU-RJD के मिले सुर, नई पटकथा की है तैयारी?

Bihar Special State Status Issue: बिहार में एक बार फिर विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर सियासत गरमाई हुई है. वहीं, आरजेडी ने जेडीयू की इस मांग को सही बताया है.

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार काफी समय से बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर इन दिनों काफी बयानबाजी हो रही है. इस मुद्दे पर बिहार एनडीए में विखराव भी दिख रहा है. वहीं, दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के बाद जेडीयू नेता व राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने रविवार को कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, शुरूआत से यह हमारी पार्टी जेडीयू की मांग रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मांग को लेकर बड़ी-बड़ी रैली की है.

वहीं, इस मुद्दे पर आरजेडी नेता व राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा को लेकर बिहार की मांग को कई लोग अवास्तविक कह देते हैं. जब बिहार और झारखंड का बंटवारा हुआ तब से ये मांग है. राजनीतिक दलों के अतिरिक्त बिहार को श्रम आपूर्ति का केंद्र समझकर सरकार की जो नीतियां चलती हैं हम उसमें बदलाव चाहते हैं. हमें विशेष राज्य का दर्जा भी और विशेष पैकेज भी चाहिए.

संजय कुमार झा करते रहे हैं मांग

संजय कुमार झा ने कहा कि केंद्र सरकार को अगर को लगता है कि ऐसा करने में कोई समस्या है तो हमने बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग रखी है. हमने बिहार में बाढ़ की समस्या को भी रखा. इसका कारण नेपाल का पानी है जिस पर भारत सरकार ही बात कर सकती है. यही दो मुख्य मुद्दे हमने उठाए हैं. हमें उम्मीद है कि सरकार इस बजट में हमारी मांग पर विचार करेगी.

एनडीए में दिखा दो फाड़

बता दें कि केंद्र में मोदी सरकार की तीसरी बार शपथ के बाद एक बार फिर बिहार में विशेष राज्य के दर्जे की मांग तेज हो गई है. जेडीयू के कई नेता इन दिनों इस मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं. इसके साथ ही एनडीए में शामिल चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा भी इस मांग की पैरवी इन दिनों करते दिख रहे हैं. वहीं, 'हम' पार्टी के संरक्षक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सुर इनसे बदले हुए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है. नीती आयोग ने इसका प्रवाधान ही खत्म कर दिया है. 

इस बीच विपक्षी पार्टी आरजेडी भी जेडीयू की मांग को सही बताया है और कहा कि यह बिहार का हक है. वहीं, विशेष राज्य का दर्जा पर बिहार की इस सियासत को लेकर कई तरह के कयास लगाने भी शुरू हो गए हैं. बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार गठबंधन से चल रही है. इस सरकार में जेडीयू की अहम भूमिका है. सीएम नीतीश पर विपक्ष के नेता काफी समय से डोरे भी डाल रहे हैं. विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर उन्हें मौका भी मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बीमा भारती को शिकस्त देने वाले शंकर सिंह NDA या 'इंडिया' को देंगे समर्थन? शर्त के साथ दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget