एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में कुछ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है नीतीश की पार्टी, JDU नेता का बड़ा बयान

Bihar Politics: जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद सोमवार को एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी को 'इंडिया' नाम से डर लगने लगा है.

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. 'इंडिया' गठबंधन में शामिल नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी हो सकता है कुछ सीटों से यूपी में भी चुनाव लड़े. सोमवार (30 अक्टूबर) को एबीपी न्यूज़ के एक कार्यक्रम में जेडीयू नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद (JDU Rajiv Ranjan Prasad) ने बड़ा बयान दिया. कहा कि उत्तर प्रदेश में 80 संसदीय क्षेत्र हैं तो सभी लोगों (महागठबंधन में शामिल पार्टियां) से मिलकर यह तय किया जाएगा कि क्या करना है. कुछ सीटों पर अगर बात बनी तो जेडीयू उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ सकती है.

राजीव रंजन ने कहा, "कोई भी पार्टी अपने राष्ट्रीय विस्तार के लिए किसी भी राज्य में अपने संगठन का विस्तार करती है. मैं असम का प्रभारी भी हूं और वहां के जेडीयू कार्यकर्ता भी कुछ सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. तो यह एक संगठन विस्तार की प्रक्रिया है इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है. उत्तर प्रदेश में कुछ भी तय होगा तो वहां की सबसे प्रभावशाली पार्टी समाजवादी पार्टी है जो इंडिया गठबंधन में शामिल है. कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है. सभी राज्यों में उसका प्रभाव है. उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस का प्रभाव है. तो यह सभी से मिलकर तय किया जाएगा."

'बीजेपी को इंडिया नाम से लगने लगा डर'

जेडीयू नेता ने कार्यक्रम में ही आगे कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही नीतीश कुमार सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुट गए थे. इसका असर हुआ कि पटना से मुंबई तक बैठक हुई. इसमें वैसी पार्टी भी एकजुट हो गई जिनकी सहमति नहीं बन रही थी. कुछ विसंगतिया थीं, लेकिन सभी लोग साथ हो गए और इसका असर भी दिखा कि बीजेपी को 'इंडिया' नाम से डर लगने लगा. उन्होंने कहा कि जहां तक बात नीतीश कुमार के संयोजक बनने की है तो उन्होंने संयोजक बनने की इच्छा कभी नहीं जताई है.

जेडीयू के जवाब पर बीजेपी ने किया पलटवार

इधर, राजीव रंजन के बयान पर बीजेपी ने भी हमला किया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि जेडीयू प्रवक्ता के बयान से उनका दर्द झलक रहा है. राजीव रंजन कहते हैं नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में संयोजक नहीं बनना चाहते हैं, यह हास्यास्पद है. कांग्रेस नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं करती है. कांग्रेस के मुखर विरोध के कारण वे संयोजक नहीं बने. कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों को बढ़ते देखना नहीं चाहती है. इसका उदाहरण है कि मध्य प्रदेश के चुनाव में जेडीयू कांग्रेस के पास गई, लेकिन कांग्रेस ने भाव नहीं दिया तो जेडीयू अकेले मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही है. प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेताओं के अक्ल पर पर्दा पड़ा हुआ है. उन्हें वास्तविकता नहीं दिख रही है, लेकिन राजीव रंजन का दर्द झलकना भी जायज है क्योंकि उनके नेता से दिल्ली दूर हो गई और उनका सपना चकनाचूर हो गया.

यह भी पढ़ें- BPSC Teacher Bahali 2023: शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़े पर बीपीएससी का एक्शन, 5 साल परीक्षा नहीं दे सकेंगे ये 20 अभ्यर्थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khan Sir News: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
पटना: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget