एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections Result: बिहार में खेला होगा? CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे सम्राट चौधरी, नहीं हो पाई मुलाकात

Nitish Kumar: बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी को अच्छी खासी सीट मिल रही है. ऐसे में देश के दोनों गठबंधन नीतीश कुमार पर नजर रखे हुए हैं. आखिरी समय में कुछ भी हो सकता है.

Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आने शुरू हो गए हैं. रूझानों में बिहार की बात करें तो यहां जेडीयू का बेहतर प्रदर्शन होने की उम्मीद है. इस बीच बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे, लेकिन तब तक नीतीश कुमार खाने के लिए चले गए और नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई. रूझानों में जेडीयू 15 सीटों पर आगे है और बीजेपी 11 सीटों पर आगे. वहीं एनडीए गठबंधन की बात की जाए तो वो 34 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन 6 सीटों पर आगे है. 

कांग्रेस की नीतीश से संपर्क साधने की कोशिश

दरअसल चर्चा ये है कि कांग्रेस ने नीतीश कुमार से संपर्क साधने की कोशिश की है. देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को मिल रही सीटों को देखते हुए कांग्रेस के हौंसले बुलंद हैं और कहीं ना कहीं इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में भी जुटा है. अब नीतीश कुमार ही ऐसी कड़ी हैं जो दोनों गठबंधन के काम आते नजर आ रहे हैं, क्योंकि बिहार में नीतीश को अच्छी खासी सीट मिल रही है. ऐसे में दोनों गठबंधन नीतीश कुमार पर नजर रखे हुए हैं.

नीतीश कुमार तो एनडीए के हिस्सा पहले से ही हैं और उन्होंने कहा भी है कि अब वो कहीं नहीं जाएंगे, एनडीए के साथ रहेंगे. ऐसे में बीजेपी के लिए कोई ज्यादा चिंता की बात नहीं है. जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का भी कहना है कि बिहार में हमलोग विकास के मुद्दे पर चुनाव में गए थे और यहां की जनता को विकास का मुद्दा पसंद आया. लोगों को नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की करिश्माई जोड़ी पर भरोसा है. कुछ सीटों की नुकसान होगा लेकिन सरकार हमारी ही बनेगी.

देश की नई सरकार नीतीश के फैसले पर निर्भर!

इन तमाम दावों के बीच नीतीश कुमार का सम्राट चौधरी से नहीं मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. कहीं तेजस्वी यादव की वो बात सच होने वाली तो नहीं जिसमें उन्होंने कहा था कि चार जून के बाद नीतीश चाचा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. कहीं वो बड़ा फैसला एनडीए के लिए कोई परेशानी का सबब ना जाए, इसीलिए सम्राट चौधरी शायद नीतीश कुमार के मन की बात भांपने के लिए उनसे मिलने पहुंचे होंगे, लेकिन सीएम से उनकी मुलाकात ही नहीं हो सकी. बहरहाल अब तो पूरे नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा, नीतीश कुमार किसके होंगे. 

ये भी पढ़ेंः इंडिया गठबंधन ने दिया नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget