एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन ने दिया नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर

लोकसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे आने लगे हैं. एनडीए इस समय आगे है. वहीं इंडिया गठबंधन भी चुनाव में पहले से बेहतर स्थिति में है. एनडीए 299 सीटों पर आगे है. नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री का ऑफर मिला है.

लोकसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे आने लगे हैं. एनडीए इस समय आगे है. लेकिन, इंडिया गठबंधन भी चुनाव में पहले से बेहतर स्थिति में है. एनडीए 299 सीटों पर आगे है. इसमें जेडीयू की 14 सीटें शामिल हैं. ऐसे में सरकार बनने में जेडीयू एक महत्वपूर्ण भूमिका में है. इस बीच सूत्रों के मुताबिक इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर दिया है.

इससे पहले सूत्रों के मुताबिक ही शरद पवार ने भी नीतीश कुमार से बात की है. हालांकि, जेडीयू की ओर से ये कहा गया है वह एनडीए का ही हिस्सा रहेगी. यहां पर आपको बता दें कि जब नीतीश कुमार बिहार में महागठबंधन की सरकार चला रहे थे और कांग्रेस के अलावा आरजेडी साथ थी तो नीतीश कुमार ने ही विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए बैठकें शुरू की थी, लेकिन बाद में उन्होंने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था.

यही नहीं महागठबंधन का साथ छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिला लिया था और एनडीए का हिस्सा हो गए थे. यही वजह है कि इस समय राजनीतिक हचलच तेज है. 

रुझानों के मुताबिक इस समय बीजेपी 238 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं 3 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. इसके अलावा इंडिया गठबंधन 228 सीटों पर आगे है.

इससे पहले दिल्ली दौरे पर आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना रवाना होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोन पर लंबी बातचीत की थी. वहीं सोमवार को दिन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और इसके कुछ घंटे बाद ही बीजेपी के रणनीतिकार एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोन पर हुई नीतीश कुमार की बातचीत को मंगलवार को होने वाली काउंटिंग और चुनावी नतीजों के बाद बनने वाली सरकार के गठन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget