एक्सप्लोरर

नीतीश और प्रशांत किशोर के बीच नहीं थम रही जुबानी जंग, अब पीके ने दिया बिहार के CM को ये जवाब

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने ट्विटर पर 20 दिन के बाद ट्वीट किया और निशाने पर सीएम नीतीश कुमार ही रहे. शुक्रवार को ही नीतीश ने पीके पर बयान दिया था.

पटना: बिहार में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बीच जुबानी जंग जारी है. दो अक्टूबर से बिहार में पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर लगातार बिहार के सीएम पर हमलावर हैं तो वहीं उनके बयान पर सीएम नीतीश कुमार भी पलटवार कर रहे हैं. आज शनिवार को प्रशांत किशोर ने ट्विटर पर 20 दिन के बाद ट्वीट किया और निशाने पर सीएम नीतीश कुमार ही रहे. ऐसा लग रहा है कि प्रशांत किशोर और नीतीश के बीच जुबानी जंग नहीं थम रही है.

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा- "नीतीश कुमार जी अगर आपका बीजेपी/एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है तो अपने सांसद को राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें. आपके पास हर समय दोनों तरीके नहीं हो सकते."

बीजेपी के संपर्क में हैं नीतीश कुमार

बता दें कि इसके पहले प्रशांत किशोर ने बयान दिया था कि जब आपने (नीतीश कुमार) एनडीए छोड़ दिया है तो उस पद को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं? उस पद को छोड़िए या उस सांसद को हटाइए. पीके ने यहां तक कह दिया कि आने वाले समय में नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे. वो बीजेपी के संपर्क में हैं. 

जिनको इज्जत दी उसने दुर्व्यवहार किया: नीतीश कुमार

इधर, बीते शुक्रवार को ही सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि हमने जिन लोगों को इज्जत दी, मेरे साथ उन लोगों ने कितना दुर्व्यवहार किया आप लोग जानते हैं. एनडीए और बीजेपी से संपर्क वाले बयान को खारिज करते हुए सीएम ने पीके पर हमला करते हुए कहा था- "काहे आप उस आदमी का नाम लेते हैं. आप कृपा करके उनके बारे में मत पूछिए. ऐसे ही बोलते रहता है. अपना प्रचार के लिए. हमलोग को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. एक जमाने में हम तो उसको बहुत माने हैं, लेकिन अभी उसका मन क्या है, क्या क्या बोलते रहता है बोलते रहे."

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar on PK: 'काहे आप उस आदमी का नाम लेते हैं…' प्रशांत किशोर के NDA से संपर्क वाले बयान पर बोले नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget