एक्सप्लोरर

'तिलक' पर राजनीति! RJD के बयान से JDU का किनारा, जमा खान ने दिया बड़ा बयान, जगदानंद बोले- मैं अपनी बात पर कायम

Zama Khan Reaction on Jagdanand Singh Statement: जमा खान ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. जेडीयू की ओर से इस तरह की टिप्पणी आज तक नहीं की गई.

पटना: सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) का विवादित बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इधर बिहार में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) के तिलक वाले एक बयान पर बहस छिड़ गई है. हालांकि जगदानंद सिंह के बयान से जेडीयू ने किनारा कर लिया है. जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान (Zama Khan) ने गुरुवार (7 सितंबर) को एबीपी न्यूज़ से कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और हमारी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है.

'सभी धर्मों को अपने-अपने हिसाब से चलने का अधिकार'

जगदानंद सिंह के बयान को लेकर जमा खान ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. जेडीयू की ओर से इस तरह की टिप्पणी आज तक नहीं की गई. देश को जोड़कर रखना है. सबको साथ लेकर चलना है. सभी समुदाय के लोगों में आपस में प्रेम रहे, देश में भाईचारा रहे. सभी धर्मों को अपने-अपने नियम के हिसाब से चलने का अधिकार है.

जगदानंद सिंह बोले- मैं अपने बयान पर कायम

दरअसल जगदानंद सिंह ने कहा है कि जो लोग तिलक लगाकर घूमते हैं उन्हीं लोगों ने भारत को गुलाम बनाया है. इस पूरे मामले पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार को फिर कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी के कार्यक्रम में यह बात मैंने अपने साथियों से कहा था, जो कहा सबको पता है. उसको दोबारा दोहराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जहां भेदभाव हो वह कोई धर्म नहीं, वैसे धर्म का मैं विरोध करता हूं.

जगदानंद सिंह ने कहा कि जो समाज को दिशा दिखाए वही धर्म है. बीजेपी का धर्म समाज को बांटना है. हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना है. मोहन भागवत ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में कहा था कि आरक्षण की समीक्षा होगी, आज वह कहे जब तक समाज में भेदभाव है तब तक आरक्षण रहना चाहिए. 2015 में आरक्षण पर बयान के कारण बीजेपी बुरी तरह हारी थी. बीजेपी और आरएसएस आरक्षण, सनातन धर्म का मुद्दा लगातार उठाती है. हर समय अलग-अलग बयान उन लोगों का आता है. इन लोगों का फिर सफाया होगा.

यह भी पढ़ें- RJD Manoj Jha: 'लूडो खेलने की कोशिश कर रहे हैं… कामयाब नहीं होंगे', केंद्र सरकार पर क्यों भड़के मनोज झा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget