एक्सप्लोरर

Watch: 'नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री', तेजस्वी यादव बोले- 'बीजेपी JDU को खा जाएगी'

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी तो आरजेडी थी तो बिहार की जनता ने तो पहले ही नकार दिया. हां जोड़-तोड़ करके कभी इधर कभी उधर करके मुख्यमंत्री बने हुए हैं. 

Tejashwi Yadav News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बीजेपी और जेडीयू पर हमलावर हैं. शुक्रवार (28 फरवरी) को उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं. तीसरे नंबर की पार्टी (जेडीयू) है. बिहार की जनता तो इनको (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री बनाना नहीं चाहती है. सबसे बड़ी पार्टी तो आरजेडी थी तो बिहार की जनता ने तो पहले ही नकार दिया. हां जोड़-तोड़ करके कभी इधर कभी उधर करके मुख्यमंत्री बने हुए हैं. 

कुछ दिनों पहले पीएम मोदी भागलपुर दौरे पर आए थे. उस वक्त उन्होंने नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री कहा था. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, "अभी लाडला मुख्यमंत्री कहना मजबूरी है." इस सवाल पर कि उनके (नीतीश कुमार) बेटे (निशांत कुमार) कह रहे हैं जनता से कि पिछली बार कम सीट मिली थी तो इस बार थोड़ा बढ़ा दें. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले तो कहने की जरूरत नहीं पड़ती थी. अब तो कहने की भी जरूरत पड़ रही है. 

निशांत हमारे भाई, आदर है सम्मान है: तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा, "निशांत हमारे भाई हैं. उनका आदर है, सम्मान है. हम तो चाहेंगे कि वो जल्दी आ जाएं (राजनीति में) नहीं तो बीजेपी जेडीयू को खा जाएगी. शरद जी की बनाई हुई पार्टी है." कमान संभालने को लेकर तेजस्वी ने निशांत को सलाह दी कि उन्हें जल्दी आना चाहिए.

'कुछ संभावनाएं रहेंगी… शायद बच जाए जेडीयू'

निशांत आएंगे तो पार्टी (जेडीयू) बच जाएगी? इस सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ संभावनाएं रहेंगी, शायद बच जाए. निशांत पार्टी के लिए कैसा काम करते हैं ये देखना होगा. हम लोग भी राजनीति में आए तो हमारे माता-पिता या परिवार के लोगों ने नहीं कहा था कि राजनीति में आ जाओ. जरूरत हुई बिहार के लोगों को, हमारे वोटर्स को, कार्यकर्ताओं को, नेताओं को, कि आना चाहिए तो हम आए.

यह भी पढ़ें- 'गलती से एक सीट भी आ गई तो…', नीतीश कुमार की पार्टी JDU पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget