एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: पटना स्टेशन के पास जल्द ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, सीएम नीतीश देने जा रहा हैं बड़ा तोहफा

Patna News: पटना जंक्शन पर बन रहे मल्टीलेवल हब और सब-वे का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (18 अगस्त) पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन मल्टीलेवल हब एवं भूमिगत मार्ग (सब-वे) का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करें. मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर सोलर प्लेट भी लगाएं ताकि यहां की बिजली की आवश्यकता को पूर्ण किया जा सके.

नीतीश कुमार ने कहा कि पटना जंक्शन के समीप ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए इस सब-वे का निर्माण कराया जा रहा है. इस स्थान पर काफी भीड़-भाड़ रहती है, जिसके कारण रोड क्रॉस करना कठिन होता है. साथ ही दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है. इस कारण सब-वे की परिकल्पना की गई. उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य बेहतर ढंग से करते हुए जल्द पूरा करें ताकि यात्रियों को आवागमन में सहूलित हो और जाम की परेशानी से उन्हें निजात मिले.

बन रहा है मल्टीलेवल पार्किंग 

वहीं, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग में 32 बस एवं 225 कार पार्किंग की व्यवस्था है. इस पार्किंग का सीधा सम्पर्क बुद्धस्मृति पार्क के पास बने हुए पार्किंग एवं पटना रेलवे जंक्शन से सब-वे के माध्यम से होगा. लोगों को गाड़ी पार्क करने के बाद पटना जंक्शन जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. इसके बन जाने से पटना जंक्शन के आस-पास लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी. लोगों को हनुमान मंदिर जाने में भी सुविधा होगी.

पटना जंक्शन पर सब-वे से लोगों को मिलेगी मदद

पटना जंक्शन के निर्माणाधीन सब-वे का उद्देश्य पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र अंतर्गत यातायात व्यवस्था को विकसित किया जाना है. पटना जीपीओ गोलंबर के समीप मल्टीलेवल पार्किंग (हब) का निर्माण किया जा रहा है, जो यातायात के विभिन्न स्त्रोतों को जोड़ने वाला एक प्रमुख केंद्र है. यहां सिटी बस, ऑटो, टैक्सी एवं निजी कार पार्किंग की व्यवस्था है, जहां से पटना रेलवे स्टेशन तथा महावीर मंदिर, बुद्धा पार्क को जोड़ने हेतु सब-वे का निर्माण किया गया है. इसमें 03 जगहों- मल्टीलेवल पार्किंग के निकट, बुद्धा स्मृति पार्क तथा पटना जंक्शन के निकट हनुमान मंदिर के बगल से प्रवेश/निकास की व्यवस्था होगी. 

ये भी पढ़ें: 'कोठे पर जाकर...', BJP का प्रशांत किशोर पर निशाना! दिलीप जायसवाल ये क्या बोल गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget