एक्सप्लोरर

Kaimur News: कैमूर में CM नीतीश ने 211 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन, ग्रामीण क्यों हो गए नाराज?

Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर में इकलौते वन्य प्राणी इको पार्क का उद्घाटन किया जिससे इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. इसके बाद सीएम रामगढ़ प्रखंड पहुंचे.

Kaimur News: कैमूर में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे और माता मुंडेश्वरी की पूजा अर्चना की. वहीं, 211 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उन्होंने शिलान्यास और उद्घाटन किया. बता दें कि मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में इकलौता वन्य प्राणी इको पार्क है जिसमें विभिन्न वन प्राणियों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं. इसमें फूल और बुद्ध सरोवर, ओपन एयर थिएटर झरने लाइट आदि लगाए गए हैं. ओपन थिएटर में 300 से 400 लोग एक साथ बैठ सकते हैं. वहीं, रामगढ़ प्रखंड के ग्रामीण नाराज दिखे.

बता दें कि बिहार के इस इकलौते इको पार्क के उद्घाटन से बिहार में इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और कैमूर में बाहर से और अन्य राज्यों से आने वाले टूरिस्टों की संख्या बढ़ेगी. 14 एकड़ में 10 करोड़ रुपये की लागत से यह इको पार्क बना है. 

कैमूर के रामगढ़ प्रखंड में पहुंचे थे सीएम नीतीश

रामगढ़ प्रखंड के तियरा में सीएम नीतीश पहुंचे जहां उन्होंने तियरा कैनाल पंप का निरीक्षण किया और वहां से निरीक्षण करने के बाद तियारा गांव के विद्यालय पहुंचे. विद्यालय के बाद तियरा गांव में लगाए गए स्टॉल का उन्होंने निरीक्षण किया. सीएम पूरे कार्यक्रम में मीडिया और जनता से दूरी बनाए रखे. इससे ग्रामीण काफी नाराज दिखे. मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के जाने की इजाजत नहीं दी गई थी. 

'गांव की समस्याओं के बारे में रूबरू करवाएं'

सीएम नीतीश के जाने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव में आने के बाद भी मुख्यमंत्री हमलोगों से नहीं मिले, हमारी समस्याओं को नहीं सुने. ग्रामीण महिलाएं ने बताया कि हम लोग मुख्यमंत्री को कभी पास से नहीं देखे थे और हम लोगों की बड़ी चाहत थी कि हम लोग उनको बहुत नजदीक से देखे और अपने गांव की समस्याओं के बारे में रूबरू करवाएं, लेकिन मुख्यमंत्री कब आएं और कैसे चले गए? हम लोग मिल भी नहीं सके.

ये भी पढ़ें: One Nation One Election: 'दलित मतदाताओं...', 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे पर जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget