एक्सप्लोरर

सड़क हादसे में बिहार के 11 लोगों की बंगाल में मौत पर CM नीतीश ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

Bihar News: मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई टक्कर में बिहार के 11 लोगों की मौत हो गई. इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने हादसे को दुखद बताया. पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है.

मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. 

घरों तक पार्थिव शरीर पहुंचाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने एवं घायलों के समुचित इलाज के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से समन्वय स्थापित कर समुचित कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

कैसे हुआ है यह हादसा?

दरअसल शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) की सुबह पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 के आसपास लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी हुई एक बस रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई.

गंगा सागर में स्नान करके ये सारे यात्री लौट रहे थे. बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी. यह दुर्घटना पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर नाला फेरी घाट पर हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. खबर आई कि मरने वाले सारे लोग बिहार के ही हैं. अब सीएम नीतीश कुमार ने दिशा-निर्देश जारी किया है.

Input By : आईएएनएस से भी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget