एक्सप्लोरर

बंगाल में TMC की जीत पर नीतीश कुमार ने दी बधाई, नहीं लिया ममता बनर्जी का नाम

नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरी बार विजय हासिल करने पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं."

पटना: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की शानदार जीत के एक दिन बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीएमसी को बधाई दी है. नीतीश ने हालांकि इस क्रम में ममता बनर्जी का नाम लेने से परहेज रखा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक ट्वीट कर एक साथ अन्य राज्यों में हुए चुनाव में विजयी पार्टियों को भी बधाई और शुभकामना दी है.

नीतीश ने अपने पहले ट्वीट में बीजेपी को बधाई देते हुए लिखा, "असम में दूसरी बार तथा पुडुचेरी में विजय हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं." इसके बाद एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने टीएमसी को बधाई दी है. इस दौरान हालांकि उन्होंने ममता बनर्जी का नाम नहीं लिया. उन्होंने ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरी बार विजय हासिल करने पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं."

इसके अलावे एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "इस जीत पर मेरी बधाई स्वीकारें एम के स्टालिन जी. 2017 और 2018 में जब मैं चेन्नई यात्रा पर आया था तो कामना किया था कि आप तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनें. मुझे भरोसा है कि आप अपने पिताजी के आदर्शों पर चलते हुए राज्य को नयी ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे." इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केरल के पी विजयन को भी बधाई दी है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Corona Update: 24 घंटे में 82 की मौत, कोरोना के 11,407 नए मामले आए सामने

नीतीश कुमार का पुलिस को निर्देश- बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर रखें नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget