एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीति आयोग की बैठक में अनुपस्थिति को लेकर सीएम नीतीश ने दी सफाई, बताई नहीं जाने की बड़ी वजह

Bihar Politics: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की बात पर नीतीश कुमार ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी. साथ ही उन्होंने नीति आयोग की बैठक को लेकर भी बयान दिया है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शनिवार को नई दिल्ली में हो रही नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए. बैठक में नहीं जाने को लेकर नीतीश कुमार ने सफाई दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि है और बहुत पहले से नेहरू जी की पुण्यतिथि पर सरकारी कार्यक्रम होते रहे हैं और उसमें वे शामिल होते रहे हैं.

नीति आयोग की बैठक में नहीं जाने को लेकर सीएम नीतीश ने दी ये सफाई

नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में कहा कि जब वे स्कूल में थे उसी वक्त पंडित नेहरू का निधन हुआ था. इस कार्यक्रम को वे छोड़ नहीं सकते थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली में नीति आयोग की बैठक सुबह में ही है और सुबह में ही यहां कार्यक्रम होना है. इस कारण हम नहीं जा सके. बैठक के लिए हमें बहुत पहले सूचना दी गई थी उस वक्त ही हमने कहा था कि दोपहर बाद होती तो हम चले जाते, हमने 5 अधिकारियों के नाम भेजे थे लेकिन उन्हें मान्य नहीं किया गया. 

नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमें सूचना मिली है कि 5 राज्यों के भी मुख्यमंत्री नहीं जा रहे हैं तो उन लोगों के नहीं आने का क्या कारण है वह तो हम नहीं कह सकते हैं लेकिन मेरा यही कारण था नहीं जाने का. नए संसद भवन पर उन्होंने कहा कि यह तो इतिहास बदला जा रहा है. 

नए संसद भवन के उद्घाटन पर कही ये बात

नए संसद भवन के उद्घाटन में जाने की बात पर नीतीश कुमार ने कहा कि नए संसद भवन की कोई जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा कि सभी लोग यह मांग कर रहे हैं कि राष्ट्रपति से उद्घाटन होना चाहिए, लेकिन मैं इस चीज को नहीं मानता हूं. नए संसद भवन की जरूरत ही नहीं थी, यह तो इतिहास को बदला जा रहा है. आजादी के बाद से जो संसद भवन है उस इतिहास को कोई कैसे बदला जा सकता है. उसी भवन का विस्तार किया जाता वह बात अलग थी.

मुख्यमंत्री ने 2000 के नोट पर प्रतिबंध को लेकर हंसते हुए कहा '' क्या ये लोग कर रहे हैं. पहले 1000 का नोट बंद किए उसके बाद 2000 का नोट चलाए अब उसको भी बंद कर दिया गया. उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों को पूछना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.''

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: मदन सहनी ने लगाया लोकतंत्र के हनन का आरोप, कहा- 'BJP को लोकसभा चुनाव में अंजाम भुगतना पड़ेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget