एक्सप्लोरर

Nitish Cabinet: लोकसभा चुनाव की तैयारी और 8 सेंट्रल जेलों में साइकोलॉजिस्ट की बहाली पर फैसला, कैबिनेट में 14 एजेंडों पर मुहर

Nitish Kumar Cabinet: बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग संशोधन नियमावली 2023 के गठन को मंजूरी दी गई है. आठ केंद्रीय काराओं में मनोचिकित्सक के आठ पद सृजन को पास कर दिया गया है.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार (10 अक्टूबर) को पटना सचिवालय में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसके पहले तीन अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी. पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक में भी 14 एजेंडों पर मुहर लगी थी. पढ़िए आज के एजेंडों की महत्वपूर्ण बातें.

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्वाचन संचालन से संबंधित पुस्तकों के मुद्रण पश्चिम बंगाल सरकार के उपक्रम सरस्वती प्रेस को प्राधिकृत करने की स्वीकृति दी गई है. बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग संशोधन नियमावली 2023 के गठन को मंजूरी दी गई है. चुनाव कर्मी और सुरक्षाकर्मी के निर्वाचन कार्य के दौरान मृत्यु या अस्थायी अपंगता की स्थिति में देय अनुग्रह अनुदान को स्वीकृति मिली है.

नीतीश सरकार ने धान अधिप्राप्ति कार्य में लगे हुए सहकारी संस्था जैसे पैक्स और व्यापार मंडलों को सीएमआर (चावल) की आपूर्ति के आधार पर पूर्व से देय प्रबंधकीय अनुदान की राशि को खरीफ विपणन मौसम 2022-23 से ₹10 प्रति क्विंटल से बढ़कर प्रोत्साहन स्वरूप 30 जून तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹30 प्रति क्विंटल के रूप में देगी. वहीं 31 जुलाई तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹25 प्रति क्विंटल और इस इसके बाद आपूर्ति करने पर ₹20 प्रति क्विंटल की दर से प्रबंधकीय अनुदान की राशि की भुगतान करेगी.

आठ सेंट्रल जेलों में होगी साइकोलॉजिस्ट की बहाली

जेलों में बंद मानसिक बीमार कैदियों को विशेष चिकित्सा सुविधा देने के लिए आठ केंद्रीय काराओं में मनोचिकित्सक के आठ पद सृजन को पास कर दिया गया है. बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रथम परिनियम को स्वीकृति दी गई है. कैबिनेट बैठक में जल संसाधन विभाग के सात सिंचाई अंचल पदाधिकारी का बिहार राजस्व सेवा के मूल कोटि के पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में सेवा समायोजन की स्वीकृति दी गई.

सरकार द्वारा राज्य के मुख्य उड्डयन प्रशिक्षक सिविल विमानन निदेशालय कैप्टन शिव प्रकाश को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है. उनके रिटायरमेंट की तिथि 31 अक्टूबर 2023 के बाद इस पद पर संविदा के आधार पर अगले 1 वर्ष या नियमित पदस्थापन नियोजन होने तक नियोजन करने की मंजूरी दी गई.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में iPhone के लिए युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget