एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बिहार में इन मुद्दों को लेकर नीतीश-तेजस्वी होंगे आमने-सामने, किसका होगा पलड़ा भारी?

Bihar Politics: एनडीए में शामिल होने के बाद लोकसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के सामने होंगे. चुनाव में कई मुद्दे को लेकर एक-दूसरे को घेरेंगे.

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में सत्तारूढ़ राजग की ‘महागठबंधन’ के साथ सीधी लड़ाई नजर आ रही है जिसे उसने (राजग ने) पांच साल पहले तब हराया था जब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के कम से कम दो घटक विपक्षी गठबंधन के साथ थे. राजग में इस बार बीजेपी के साथ जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. फिलहाल, बीजेपी को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान के बेटे चिराग और भाई पशुपति कुमार पारस की अध्यक्षता वाले प्रतिद्वंद्वी खेमों का समर्थन भी प्राप्त है.

कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल के ‘महागठबंधन’ ने ढाई साल पहले हुए विधानसभा चुनावों से पूर्व भाकपा (माले) लिबरेशन के साथ गठजोड़ बनाया था और उसने मजबूत नजर आ रहे राजग को कड़ी चुनौती दी थी. वहीं, लगभग दो महीने पहले नीतीश कुमार की अचानक राजग में वापसी से बनी स्थिति से पार पाने के लिए महागठबंधन 2020 में अपने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगा. वहीं, बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होगा.

राज्य में चुनाव प्रचार में निम्नलिखित मुद्दे छाए रह सकते हैं

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता- इस बार के चुनाव में भी प्रधानमंत्री का करिश्मा और राष्ट्रवाद की भावना अहम साबित हो सकती है. 
2. नीतीश कुमार की राजग में वापसी-नीतीश की जनता दल-यूनाइटेड कभी अपने दम पर राज्य में बहुमत प्राप्त नहीं कर सकी, लेकिन बीजेपी के फिर से उससे गठजोड़ बनाने से साबित हो गया है कि क्षेत्रीय दल का प्रभाव बरकरार है.

3. लालू प्रसाद की विरासत- आरजेडी अध्यक्ष को एक दशक से अधिक समय पहले चारा घोटाले के मामले में दोषसिद्धि के बाद चुनाव लड़ने का अधिकार खोना पड़ा था, लेकिन फिर से उनकी सक्रियता चुनाव में निर्णायक साबित हो सकती है. लालू के ‘परिवार’ वाले बयान पर बीजेपी के ‘मोदी का परिवार’ अभियान से भी साबित होता है कि आरजेडी अध्यक्ष को कोई भी हल्के में नहीं लेता.

4. सरकारी नौकरियां- पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘10 लाख सरकारी नौकरियों’ का वादा करके अपने पिता की छाया से बाहर निकलने में सफल रहे थे. उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार में रहते हुए अपने वादे को पूरा करने का प्रयास किया. राज्य में यह एक बड़ा मुद्दा है.

5. विशेष दर्जा- राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने की नीतीश कुमार की मांग भी राज्य में प्रमुख मुद्दा रही है.

6. राम मंदिर- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिहार को देवी सीता की भूमि कहे जाने जैसे विषय चुनाव में अहम साबित हो सकते हैं.

7. आरक्षण- राज्य में वंचित जातियों के लिए आरक्षण बढ़ाने का श्रेय राजग और महागठबंधन दोनों ही लेते हैं. इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जाति जनगणना को राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है.

ये भी पढे़ं: JDU Reaction: 'जब हम तीसरी बार...', लोकसभा चुनाव के एलान पर CM नीतीश की पार्टी का आया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget