एक्सप्लोरर

कृषि बिल के बहाने नीतीश सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने विपक्ष पर साधा निशाना, कही ये बात

राज्यसभा में कृषि बिल पेश होने के वक्त विपक्ष के रवैये पर भी कृषि मंत्री ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के साथ जो अमर्यादित घटना घटी उससे पूरा देश शर्मसार है.

पटना: बिहार सरकार में कृषि मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने कृषि बिल पर हो रहे हंगामे के बहाने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां ने किसानों को ठगा है. वह इस बिल का विरोध सिर्फ विरोध करने के लिए ही कर रही है. उन्होंने किसानों से कहा कि वो भ्रम में न पड़ें. इस विधेयक से किसानों की दिशा और दशा बदल जाएगी. इस बिल से किसानों को बहुत फायदा होगा. इससे वे लाभान्वित होंगे. किसानों को उनके फसल का ज्यादा मुनाफा मिलेगा.

बिहार की जनता देगी जवाब

राज्यसभा में कृषि बिल पेश होने के वक्त विपक्ष के रवैये पर भी कृषि मंत्री ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के साथ जो अमर्यादित घटना घटी उससे पूरा देश शर्मसार है. आने वाले समय में बिहार की जनता उनको जवाब देगी.

आरजेडी शासनकाल पर भी साधा निशाना

बीजेपी नेता ने आरजेडी के पंद्रह वर्ष के शासनकाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में छ: बजे के बाद लोग डर के मारे घर से बाहर नहीं निकलते थे. लालू यादव के जंगलराज में शाम होने के पहले ही लोग घर पहुंच जाते थे. उनको मौका मिला तो उन्होंने काम किया नहीं, हम कर रहे हैं तो विरोध कर रहे हैं.

कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा था निशाना

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसान बिल के बहाने केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की नीतीश सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि तीन काले कानून लागू करवाकर नरेंद्र मोदी, सुशील मोदी और नीतीश कुमार किसान के फसल को बर्बाद कर रहे हैं. नीतीश और मोदी जी कसम किसानों की खाते हैं, लेकिन काम पूंजीपतियों की करते हैं.

देश को बर्बाद कर रहे हैं सीएम नीतीश और पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी और नीतीश जी मिलकर बिहार के साथ-साथ देश को भी बर्बाद कर रहे हैं. देश में कोरोना, सीमा पर चीन और किसान पर नीतीश जी और मोदी जी हमलावर हैं. गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, जिसके चलते कृषि बिल के बहाने सभी पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रही हैं.

यह भी पढ़ें-

जेडीयू का चिराग पासवान पर पलटवार, कहा- जब चिराग 3 साल के थे तब नीतीश ने जीता था पहला विधानसभा चुनाव

बिहार चुनाव: RLSP ने आरजेडी के एकतरफा फैसले पर जताई नाराजगी, गठबंधन को लेकर हुआ ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget