एक्सप्लोरर

बजट सत्र से पहले हो जाएगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार ! इनका मंत्री बनना लगभग तय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता संजय झा का नाम मंत्री पद के लिए लगभग फाइनल है. फिलहाल नीतीश कैबिनेट में 22 मंत्री और बनाए जा सकते हैं.

पटना: बिहार में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं पर अगले 10 दिनों में विराम लग सकता है. दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेडीयू और बीजेपी के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बात बन गयी है. ऐसे में बिहार विधानसभा में 19 फरवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. खबरें ये भी हैं कि जेडीयू और बीजेपी से मंत्री पद के लिए संभावित नामों पर चर्चा का आखिरी दौर जारी है.

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया को बताया है कि दोनों दल मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में नीतीश कुमार अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करते हुए मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे. वहीं बीजेपी की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस ख़बर की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि एनडीए के घटक दलों के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर सभी मतभेदों को सुलझा लिया गया है और जल्द ही प्रदेश सरकार का विस्तार हो जाएगा.

आपको बता दें कि फिलहाल नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल 13 मंत्री हैं. बीते साल नवंबर महीने में सरकार गठन के वक़्त बीजेपी के 7, जेडीयू के 5, हम और वीआईपी के एक मंत्री बनाये गए थे. फिलहाल नीतीश कैबिनेट में 22 मंत्री और बनाए जा सकते हैं. हालांकि दोनों दल की ओर से राज्यपाल द्वारा मनोनीत किये जाने वाले 12 एमएलसी की सीटों के बंटवारे पर कोई जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं की गई है. संजय झा का नाम मंत्री पद के लिए लगभग फाइनल

बताया जा रहा है कि बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के साथ बीजेपी और जेडीयू के बीच केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई है. जिसके मुताबिक मोदी कैबिनेट में जेडीयू को सम्मानजनक जगह मिल सकती है. जेडीयू केंद्र सरकार में एनडीए का सबसे बड़ा सहयोगी दल है. 16 सांसदों के साथ सदन में जेडीयू मौजूद है. आपको बता दें कि बंगाल चुनाव के बाद पीएम मोदी अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं.

बात करें जेडीयू कोटे से मंत्री बनाये जाने की तो इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता संजय झा का नाम मंत्री पद के लिए लगभग फाइनल है. वहीं बताया जा रहा है कि एक और मैथली ब्राह्मण को मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट में जगह दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

पप्पू यादव ने रूपेश हत्याकांड के आरोपी रितुराज के परिजनों से की मुलाकात, कही ये बात बिहार: दीवार तोड़ती हुई घर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, महीला की मौत, एक घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget