एक्सप्लोरर

Niti Aayog Report: नीतीश कुमार के ‘पता नहीं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, लाइन से पूछ डाले कई सवाल

गांधी जयंती के मौके पर नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर सवाल पूछा गया तो नीतीश कुमार ने पल्ला झाड़ लिया, कह दिया पता नहीं.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को पत्रकारों की ओर से किए गए एक सवाल पर जवाब दे दिया ‘पता नहीं’. मुख्यमंत्री के इस पता नहीं वाले बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सवालों की झड़ी लगा दी. नीतीश कुमार के पता नहीं वाले बयान का वीडियो भी तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है. नीचे पढ़ें तेजस्वी यादव ने कई सवाल लिखे और सबके जवाब में सीएम नीतीश कुमार की ओर से लिख दिया ‘पता नहीं’.

पत्रकार: सर, नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार सबसे फिसड्डी है.

CM: “पता नहीं”

बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत विकास सूचकांक में सबसे नीचे है.

CM: “पता नहीं”

बिहार के मंत्रियों, विधायकों के घर डकैती हो रही है. अपराध कई गुणा बढ़ गया है. 70 घोटाले हो चुके हैं.

CM: “पता नहीं”

जनता: श्रीमान फिर आपको पता क्या है?

CM: “नीति, नियम, सिद्धांत, विचार बेच कुर्सी से कैसे चिपके रहे, जनता के सवालों से कैसे छिपते रहे और अख़बारों में कैसे छपते रहे, यह पता है”

जनता: तभी आपको 40 सीट मिली है और आप अनुकंपा पर CM है।

CM:  “पता नहीं”

नीति आयोग की रिपोर्ट पर साध ली चुप्पी

दरअसल, शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सबलोगों को ना सिर्फ महात्मा गांधी के विचारों को या उनको मानकर आगे चलना है बल्कि नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचना भी है. ताकि देश आगे बढ़े और सबलोगों में आपस में प्रेम बना रहे. इस दौरान जब मीडिया की ओर से नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर सवाल पूछा गया तो नीतीश कुमार ने पल्ला झाड़ लिया और कह दिया पता नहीं.

बता दें कि बीते गुरुवार को जारी नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जिला अस्पतालों में प्रति लाख आबादी बेड की संख्या के मामले में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सबसे ऊपर है. यहां प्रति लाख आबादी 20 बेड हैं. जबकि पश्चिम बंगाल, राजस्थान और गुजरात में 19, पंजाब, आंध्रप्रदेश और असम में 18, जम्मू कश्मीर में 17, महाराष्ट्र में 14, हरयाणा और उत्तरप्रदेश में 13, तेलंगाना में 10, झारखंड में नौ और बिहार में केवल छह बेड प्रति लाख आबादी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- 

सासाराम में भी धर्मांतरण का खेल, मोहल्ले वालों ने 5 लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, इनमें 2 युवतियां भी शामिल

LJP Symbol Freeze: चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस को चुनाव आयोग से लगा झटका, चुनाव चिह्न किया फ्रीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget