एक्सप्लोरर

Bhagalpur News: बेटे के गम में परिवार मना रहा था मातम! 4 महीने बाद नोएडा में मोमोज खाता देख हैरान रह गया साला

Bhagalpur News: भागलपुर निवासी निशांत कुमार के लापता होने के मामले में दोनों परिवारों में दरार आ गई थी. इसे लेकर साले पर अपहरण का मामला भी दर्ज कराया गया था.

भागलपुर: जिले के सुल्तानगंज के गनगनिया स्थित ससुराल से 31 जनवरी 2023 को रहस्यमयी तरीके से लापता निशांत कुमार को 4 महीने बाद नोएडा में मोमोज खाता देख उसका साला हैरान रह गया. निशांत के साले ने इस मामले में सुल्तानगंज थाने में गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराया था.

वहीं निशांत के पिता सच्चिदानंद सिंह ने मामले में अपने समधी नवीन सिंह और उसके बेटे पर अपहरण का आरोप लगाया था लेकिन इत्तेफाक से उसी आरोपी साले ने अपने जीजा को नोएडा के सेक्टर 50 में मोमोज की दुकान पर मोमोज खाते देख लिया, जिस पर निशांत के अपहरण का आरोप लगा था. 

नोएडा सेक्टर 50 में मोमोज की दुकान पर मिला जीजा

यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. नोएडा सेक्टर 50 में एक मोमोज वाला (दुकानदार) बड़ी दाढ़ी मूंछे और मैले कपड़े में बीमार और भिखारी जैसे दिखने वाले व्यक्ति को वहां से डांटकर हटाने लगा तभी उसके साले की संवेदना जगी और उसने कहा कि गरीब है इसे मोमोज खिला दो पैसे मैं दे दूंगा, इसी बीच उससे जब नाम पूछा तो सारी बातें सामने आई और उसने अपना नाम निशांत और पता ध्रुवगंज नवगछिया बताया. यह दृश्य सचमुच एक फिल्म की कहानी से कम नहीं था. 

जिस व्यक्ति के चलते 2 परिवार में दरार आ गई वह व्यक्ति इस हालत में मिला यह सोचकर दोनों परिवार वाले आश्चर्यचकित हैं. वहीं दिल्ली में पुलिस के एक सौ नंबर पर डायल कर पुलिस की गाड़ी बुलाकर जीजा निशांत को सेक्टर 13 थाने ले जाया गया और थाने में जीजा निशांत को साले के सुपुर्द कर दिया गया.

लापता होने के गम में घर में था मातम

वहीं दिल्ली पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए कई महीनों से गायब निशांत को सुल्तानगंज थाने लाकर सुपुर्द कर दिया, जहां बुधवार को भागलपुर कोर्ट में उसकी पेशी है. कोर्ट में उससे यह पूछताछ की जाएगी कि आखिर आपका अपहरण हुआ था या फिर कैसे आप दिल्ली पहुंच गए. 

वहीं निशांत के साले रवि शंकर सिंह ने भागलपुर कोर्ट परिसर में मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरे जीजा निशांत सिंह के घर वाले हम लोगों पर आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रहे थे जिसके सदमे से मेरे घर में मातम का माहौल है. इससे आहत होकर मेरे बड़े पापा का निधन हो गया. साथ ही उन्होंने बताया कि हम लोगों से अक्सर पैसे की मांग किया करता था, हमें उम्मीद है कि न्यायालय हम लोगों की मदद करेगा और दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई करेगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather Update: पटना समेत इन 10 जिलों में भीषण गर्मी के साथ हीट वेव की चेतावनी, जानें किन-किन जिलों में होगी बारिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget