एक्सप्लोरर

Nishant Kumar Birthday: चुनाव से पहले पार्टी की कमान संभालेंगे निशांत कुमार? जन्मदिन पर JDU दफ्तर के बाहर पोस्टर ने मचाई हलचल

Nishant Kumar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने अब तक खुद या नीतीश कुमार ने उनके राजनीति में आने की बात कभी नहीं की है. निशांत राजनीति में आने से इनकार करते रहे हैं.

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जन्मदिन पर जेडीयू दफ्तर के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया, जिसके बाद चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत बिहार की सक्रिय राजनीति में अब जल्द ही कदम रखने वाले हैं. 

पटना में लगे पोस्टर में क्या लिखा?

दरअसल, जेडीयू दफ्तर के बाहर जो पोस्टर लगे हैं उसमें में लिखा है, 'बिहार की मांग, सुन लिए निशांत कुमार, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद'. इस पोस्टर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर पर गौर करें तो उसमें निशांत कुमार की तस्वीर प्रमुखता से छपी है. इन पोस्टरों में उन्हें भावी नेता बताया गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत नालंदा जिले से चुनाव लड़ सकते हैं.

हालांकि, नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने अब तक खुद या नीतीश कुमार ने उनके राजनीति में आने की बात कभी नहीं की है. निशांत राजनीति में आने से इनकार करते रहे हैं. हालांकि उन्होंने अपने पिता के लिए कई बार अपील जरूर की है. लोगों से अपने पिता को फिर से सीएम बनाने को कहा है और उनके कामों की तारीफ की है.

बता दें कि निशांत कुमार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं और निजी ज़िंदगी में बेहद लो-प्रोफाइल रहते हैं. रविवार को उनके जन्मदिन पर लेग पोस्टरों से फिर से कयास लगाने शुरू हो गए हैं कि वह नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत संभालने को तैयार हैं. उनके जन्मदिन पर लगाए गए पोस्टरों और होर्डिंग्स में निशांत को बिहार के भविष्य की जरूरत बताया गया है.

कार्यकर्ताओं ने की चुनाव लड़ने की मांग

बता दें कि आज ही अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने 44वें जन्मदिन के मौके पर पटना के महावीर मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक किया. उन्होंने पिता नीतीश कुमार की तारीफ भी की और कहा कि उन्हें दोबारा सीएम बनाएं. वहीं जेडीयू कार्यकर्ताओं ने भी निशांत की तस्वीर लेकर केक काटे और मांग की उन्हें आगामी चुनाव में खड़ा होना चाहिए और नालंदा से चुनाव लड़ना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी के 'बिहार तालिबान' वाले बयान पर मांझी का पलटवार, गरमाई बिहार की सियासत!

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget