एक्सप्लोरर

‘देश का अगला प्रधानमंत्री संजीव कुमार सिंह’, पटना में लगे पोस्टर पर RJD ने साधा निशाना, जानें पूरा मामला

Bihar Politics: पटना में लगाए गए पोस्टर में लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र किया गया है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने संजीव कुमार सिंह पर निशाना साधा है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का जिक्र किया गया है. खास बात यह है कि इस होर्डिंग में संजीव कुमार सिंह को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया है. पटना में लगे इस पोस्टर को लेकर बिहार में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने संजीव कुमार सिंह पर निशाना साधा है.

शिवानंद ने कहा कि होर्डिंग से यही निष्कर्ष निकलता है कि संजीव आत्मप्रचार के भूखे और मानसिक रोग के शिकार व्यक्ति हैं. संजीव कुमार ने ही आरोप लगाया है कि पिछले लोकसभा चुनाव में इनको उम्मीदवार बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये लिए गए. रुपया लेने का आरोप इन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) समेत अन्य लोगों पर लगाया है.

कोर्ट के आदेश पर ही शिवानंद ने उठाए सवाल

शिवानंद तिवारी ने कहा कि दंडाधिकारी ने पटना पुलिस को प्राथमिकी दायर करने का आदेश दे दिया. आदेश के पहले पता नहीं संजीव से यह सवाल पूछा गया है या नहीं कि उनके पास पांच करोड़ रुपये आए कहां से? उन्होंने कहा कि पांच करोड़ रुपये देने की बात आप अदालत में कुबूल कर रहे हैं, इसका मतलब है कि आप आप यह बता रहें हैं कि आपके पास देने के लिए पांच करोड़ रुपया सफेद था. कहा कि पता नहीं दंडाधिकारी ने संजीव से यह सवाल पूछा भी है या नहीं.

कोर्ट की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश पर शिवानंद तिवारी ने कहा कि, “अगर दंडाधिकारी संतुष्ट हो जाते कि सचमुच संजीव की हैसियत इतनी बड़ी राशि देने के लायक है तब पुलिस को नामित लोगों के विरूद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश का कानूनी औचित्य बनता. बिना इस मूल प्रश्न का उत्तर जाने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश, कहीं छपवास के रोग का ही लक्षण तो नहीं.”

ये है पूरा मामला

कांग्रेस नेता व अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने पटना के सीजेएम (CJM) की अदालत में पिछले महीने 18 अगस्त को एक परिवाद पत्र दायर किया था. उसमें संजीव ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सदस्य मीसा भारती और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत छह लोगों पर आरोप लगाया है. मामला लोकसभा चुनाव में टिकट देने के नाम पर पांच करोड़ रुपये ठगने का है.  इसके बाद 16 सितंबर को पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के जरिए कोतवाली थानाध्यक्ष को केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है. अब पोस्टर पर संजीव कुमार सिंह को अगला प्रधानमंत्री बताया गया है जिसपर शिवानंद तिवारी ने तंज कसा है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार के जिम ट्रेनर से राजस्थान की लड़की ने भागकर की शादी, जान को खतरा बताया, कहा- BJP सांसद की बहन हूं

Bihar News: तेजस्वी और मीसा भारती समेत छह पर FIR का आदेश, पांच करोड़ लेकर टिकट नहीं देने का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget