एक्सप्लोरर

New Year 2022: पटना में आज धूम मचाने आ रहीं ‘भोजपुरी क्वीन’ रानी चटर्जी, देख लें शहर में कहां-कहां है प्रोग्राम

अलग-अलग जगहों पर कपल और बच्चों के लिए खास व्यवस्था की गई है. बीते दो साल से कोरोना के कारण नए साल पर कोई आयोजन नहीं हो रहा था. इस बार कहीं-कहीं ही हो रहा है.

पटनाः साल 2021 का आज आखिरी दिन है और लोग नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे तो बिहार में पार्क, जू आदि 31 दिसंबर से दो जनवरी तक बंद किए हैं लेकिन लोग दूसरे ऑप्शन की तलाश में लगे हैं. पटना में कई होटलों और अलग-अलग जगहों पर आज कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसका आप आनंद उठा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में कि कहां किस तरह का प्रोग्राम है जहां आप जा सकते हैं.

पटना के कई होटलों में 31 दिसंबर की शाम की नए साल के जश्न पर पार्टी हो रही है. पटना के होटल मौर्या के तीन हॉल में पार्टी की व्यवस्था की गई है. सभी हॉल में डीजे की व्यवस्था है. यहां कोलकाता से आए कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे. इसके अलावा मौर्या का स्पेशल डिश गेस्ट को परोसा जाएगा. बच्चों के लिए भी होटल में विशेष व्यवस्था की गई है. पार्टी में एक कपल के लिए 6500 रुपये देने होंगे. वही बच्चों के लिए भी अलग से पैसे देने होंगे.

यह भी पढ़ें- बिहारः भाषण दे रहे थे DGP- लड़कियां अपने मन से घर ना छोड़ें, इधर ‘चांद वाले मुखड़ा’ को ही ले आए ‘दारोगा जी’

वहीं, दूसरी ओर होटल गार्गी ग्रैंड में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी धमाल मचाएंगी. इसी होटल में मुजरा की भी व्यवस्था है. साथ ही बच्चों के लिए विशेष गेम का इंतजाम किया गया है. होटल में अरबिया थीम पर खाने के लिए लजीज व्यंजन रखा जाएगा. इसके लिए चार हजार रुपये एक कपल से शुल्क लिए जाएंगे.

भोजपुरी कलाकार जॉनी करेंगे लोगों का मनोरंजन

वहीं राजा बाजार स्थित होटल एवीआर में भोजपुरी कलाकार जॉनी लोगों का मनोरंजन करेंगे. साथ में डांसर और डीजे की व्यवस्था की गई है. होटल के मैनेजर रुपक सिंह ने बताया कि कोरोना की वजह से दो साल से 31 दिसंबर को प्रोग्राम नहीं हो रहा था. हॉल में 900 लोगों की व्यवस्था है पर कोरोना को देखते हुए सिर्फ 200 लोगों की ही बुकिंग की जा रही है ताकि फिजिकल डिस्टेंसिंग बना रहे. बता दें कि इसके अलावा होटल पनाश, बोरिंग रोड स्थित सोमेन-19, फ्लेवर्स (पाटलिपुत्र गोलंबर) में भी नए साल पर 31 दिसंबर की शाम पार्टी होने जा रही है.

यह भी पढ़ें- Unique Baby Gopalganj: गोपालगंज में चार पैर और तीन हाथ वाले बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरान, एक लाख में आते हैं एक केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget