एक्सप्लोरर

Watch: नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का नया Video आया सामने, देखें- CM के कितने नजदीक में हुआ था धमाका

वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इसी बीच उनसे केवल चंद मीटर की दूरी पर जोरदार धमाका होता है, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच जाती है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के कार्यक्रम के दौरान हुए धमाके पर विवाद जारी है. कार्यक्रम में आए शख्स द्वारा खुलेआम मुख्यमंत्री के सामने पटाखा फोड़ने के मामले को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ा चूक करार देते हुए विभिन्न नेता पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. नेताओं का कहना है कि बार-बार मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक एक गंभीर मुद्दा है. इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. साथ ही हमले क्यों हो रहे हैं, ये भी पता लगाने की जरूरत है.

नया वीडियो आया सामने 

बयानों के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुए धमाके का एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. लोग भी उनका स्वागत कर रहे हैं. इसी बीच उनसे केवल चंद मीटर की दूरी पर जोरदार धमाका होता है, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच जाती है. इधर, सुरक्षाकर्मी मुख्यमंत्री को घेरकर भीड़ से सुरक्षित निकालते दिख रहे हैं. 

 

Bihar Crime: गया में पुलिस टीम पर हमला, प्रेम प्रसंग का निपटारा करने पहुंचे थे सिपाही, देखते ही लोगों ने की रोड़ेबाजी

इस कारण शख्स ने फोड़ा था पटाखा

बता दें कि प्रदेश के नालंदा जिले के सिलाव में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान शख्स ने पटाखा फोड़ दिया था. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इधर, पुलिस ने उक्त शख्स को गिरफ्तार कर लिया. पुलिसिया पूछताछ में शख्स ने बताया है कि वो काफी दिनों से मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहा था, मगर उनसे मुलाकात नहीं होने के कारण वो अपनी बाइक से सिलाव केवल सीएम से मिलने ही आया था.

ऐसे में जब मुख्यमंत्री उसके पास से गुजर गए और उससे बात नहीं की तो आवेग में आकर उसने पॉकेट से पटाखा निकालकर फोड़ दिया. शुभम आदित्य की मानें तो वो चार पटाखा लेकर सभा में आया था. लेकिन केवल एक पटाखा ही फोड़ा था. दूसरा पॉकेट में रखा हुआ था. इसके अलावा दो पटाखा बाइक की डिक्की में भी रखा था. गिरफ्तारी के बाद फिलहाल वो अपनी गलती को स्वीकार कर रहा है. 

यह भी पढ़ें -

Jehanabad News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जहानाबाद, गैंगवार में युवक की गोली मारकर हत्या

Motihari News: शौचालय की टंकी बनाने के लिए खोदा गया था गड्ढा, मिट्टी धंसने के कारण मां-बेटी की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget