एक्सप्लोरर

Motihari News: शौचालय की टंकी बनाने के लिए खोदा गया था गड्ढा, मिट्टी धंसने के कारण मां-बेटी की हुई मौत

Bihar News: मृतका के घर के बाहर शौचालय की टंकी के निर्माण का काम चल रहा था. इस कारण भारी मात्रा में मिट्टी खोदकर गड्ढा बनाया गया था. इसी मिट्टी के धंस जाने के कारण दोनों मां-बेटी दब गईं.

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार को मिट्टी धंसने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई. घटना जिले के केसरिया के बैरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर-01 की है, जहां मिट्टी में दबने के कारण दोनों की मौत हुई है. घटना सुबह 08 बजे की बताई जाती है. ग्रामीणों के अनुसार हादसे का शिकार हुईं दोनों मां-बेटी ने रोजा रखा था. मृतकों की पहचान रुखसाना (16) और उसकी मां कुशमोदा खातून (40) के रूप में की गई है.
 
शौचालय निर्माण का चल रहा था काम 
 
मृतका अपने पीछे तीन बेटी रिजवाना, नगमा व चांदनी और पति मुस्तकीम मियां को छोड़ गई है. बता दें कि मृतका के घर के बाहर शौचालय की टंकी के निर्माण का काम चल रहा था. इस कारण भारी मात्रा में मिट्टी खोदकर गड्ढा बनाया गया था. इसी मिट्टी के धंस जाने के कारण दोनों मां-बेटी दब गईं. इधर, घटना के बाद अन्य बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने कुदाल और फावड़े की सहायता से मिट्टी हटाकर दोनों मां-बेटी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया.
 
 
हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई रामजी सिंह ने शवों का पोस्टमार्टम मोतिहारी सदर अस्पताल में करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, स्थानीय सीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने दूरभाष पर बताया कि वरिय पदाधिकारी से बात की जाएगी. अगर सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा देने का प्रावधान होगा तो पीड़ित परिवार को मुआवजा अवश्य दिया जाएगा. 
 
यह भी पढ़ें -
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget