एक्सप्लोरर

VIDEO: 'धत्त तेरी की...', 'आदिपुरुष' के विवाद पर अब सामने आईं नेहा सिंह राठौर, मनोज मुंतशिर के लिए क्या कहा?

Adipurush Movie: फिल्म के डायलॉग को लेकर मनोज मुंतशिर लगातार घिर रहे हैं. नेहा सिंह राठौर ने अपने अंदाज में गाना गाते हुए उन पर तंज कसा है. ट्वीट करते हुए सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठाए हैं.

पटना: फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush Movie) रिलीज होने के बाद से लगातार विवादों में है. कहीं बैन लगाने की मांग हो रही है तो कहीं सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म के डायलॉग लिखने वाले लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) पर भड़ास निकाल रहे हैं. इसी बीच लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने तंज कसते हुए मनोज मुंतशिर के लिए गीत लिख दिए हैं. गाने का टाइटल है 'धत्त तेरी की...'. रविवार (18 जून) को नेहा सिंह राठौर ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए मनोज मुंतशिर को टैग किया है. 

दरअसल फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज हुई थी जिसके बाद से दर्शकों ने डायलॉग को लेकर मनोज मुंतशिर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोग इस फिल्म ने नाखुश नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म में रामायण के पात्रों से भी छेड़छाड़ की गई है जिससे लोग नाराज हैं. ऐसे में 'ठीक बा' फेम नेहा सिंह राठौर ने गाने के जरिए हमला तो बोला है, उन्होंने सवाल भी उठाए हैं.

सेंसर बोर्ड पर फिल्म के रिलीज को लेकर सवाल

गाने के जरिए नेहा सिंह राठौर ने राइटर मनोज मुंतशिर पर राम के नाम पर फंडिंग पाने की और राम नाम को गिरवी रख कर पैसा कमाने की बात कही है. वहीं एक और ट्वीट में उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर कर कहा- "मुंतशिर ने जो किया सो किया, सेंसर बोर्ड ने ऐसी फिल्म को रिलीज कैसे हो जाने दिया? क्या एक दो कौड़ी का घटिया लेखक और लीचड़ आदमी इतनी बड़ी संस्था पर इसलिए भारी पड़ गया क्योंकि वो सरकार का लाडला चाटुकार है?"

बदले जाएंगे फिल्म के डायलॉग

बता दें कि विरोध के बाद फिल्म मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है. इस फिल्म के उन डायलॉग्स को बदला जाएगा जिस पर आपत्ति जताई जा रही है. मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा, 'मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे और इसी सप्ताह वो फिल्म में शामिल किए जाएंगे.' साथ ही मनोज मुंतशिर ने ये भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 4000 से ज्यादा लाइनों के डायलॉग लिखे हैं जिनमें से पांच से जनता बेहद आहत हुई है. इसी को देखते हुए इसके डायलॉग बदलने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'हम रंक हैं, वह लोग राजा', पप्पू यादव ने किसके लिए कही ये बात? पार्टी के गठबंधन को लेकर किया ये बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget