एक्सप्लोरर

Bihar Naxalite: बिहार में 5 वर्षों में नक्सली गतिविधियों में 72% की गिरावट, खात्मे के लिए व्यापक स्तर पर चल रहा अभियान

Naxalite Activity Declined: 2023 में रामबाबू राम की गिरफ्तार के बाद उत्तर बिहार के इलाके में नक्सली गतिविधियों की कोई सूचना नहीं मिलती है. उत्तर बिहार में तो नक्सली अब पूरी तरह खत्म हो चुके हैं.

Naxalite Activity Declined In Bihar: आरजेडी की लालू राबड़ी सरकार में बिहार में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की संख्या 14 थी, आंकड़ों के अनुसार 2004 तक यह संख्या 14 तक ही रही, लेकिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के शासनकाल के बाद 2012 तक संख्या बढ़कर 22 हो गई थी. यानी कुल 22 जिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र हो गए थे. पुलिस का दावा है कि एसटीएफ के गठन के बाद नक्सली क्षेत्र में कमी आई है. उत्तर बिहार में पूरी तरह नक्सली खत्म हो चुके हैं. पिछले 5 वर्षों में नक्सली गतिविधि (Naxalite Activity) में 72% की गिरावट आई है. 

2024 में मात्र एक सिविलियन कैजुअल्टी हुई

2023 में रामबाबू राम उर्फ राजन को दो AK-47 के साथ गिरफ्तार करने के बाद उत्तर बिहार के इलाके में नक्सली गतिविधियों की कोई सूचना नहीं मिलती है. हालांकि निगरानी रखी जाती है. पुलिस के आंकड़े के मुताबिक पिछले 5 वर्षों में नक्सली गतिविधि में 72% की गिरावट आई है. 2019 में नक्सली हिंसा में 1180 सिविलियन कैजुअल्टी हुई थी, तो वहीं 2024 में मात्र एक सिविलियन कैजुअल्टी हुई है. 2016 में नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई में 13 पुलिसकर्मी शाहिद हुए थे.

बात वर्ष 2020 के बाद की करें तो कोई भी सुरक्षा बल की नक्सली मुठभेड़ में मौत नहीं हुई है. इस साल 2024 में नक्सली क्षेत्र में लोकसभा का चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव हुए, जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए. बीते 3 वर्षों में नक्सलियों से मुठभेड़ में तीन नक्सली को ढेर किया गया तो 397 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 18  इनामी नक्सली थे. इस दौरान 129 हथियार, 20000 से अधिक कारतूस, और 300  किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया.

बरामद हुए हथियार में 11 रेगुलर तो 21 पुलिस से लूटे गए हथियार थे. सिर्फ इस वर्ष 123 नक्सली बिहार एवं बिहार के बाहर से गिरफ्तार किए इनमें 11 इनामी नक्सली गिरफ्तार हुए. इस अभियान में एक पुलिस राइफल सहित कुल 24 हथियार, 2432 कार्टून कारतूस 554 डेटोनेटर 146 किलो बिस्किट बरामद किए गए थे. राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने इस साल 2024 में विभिन्न मामलों में वांछित 53 नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है. 

बिहार में अब मात्र 8 जिले ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र

2024 में भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार बिहार में मात्र 8 जिले ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र रह गए हैं. इनमें मुंगेर जमुई,लखीसराय, बांका,  गया, औरंगाबाद, रोहतास एवं कैमूर हैं. वर्तमान समय में बिहार में नक्सल प्रभावित वही क्षेत्र हैं, जो बिहार- झारखंड के सीमावर्ती इलाका हैं. बिहार के गया, औरंगाबाद, लखीसराय, जमुई और मुंगेर में छोटे-छोटे समूह में नक्सली मिलने की सूचना मिलती है. इन जगहों में सुरक्षा बलों के जरिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः Pragati Yatra: CM नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' के पहले दिन ही नाराज दिखीं महिलाएं, बताई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget