एक्सप्लोरर

नवादा में वकील से मारपीट के आरोप में 2 दारोगा सस्पेंड, वायरल वीडियो पर SP ने लिया एक्शन

Nawada News: नवादा में नारदीगंज थाने के पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिनव धीमान ने कार्रवाई की है. पुलिसकर्मियों पर 10 हजार रिश्वत मांगने का भी आरोप है.

Bihar News: बिहार के नवादा में पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) के एक वकील के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने वाले दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. घटना के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने दोनों दारोगा को निलंबित कर दिया है. एसपी कार्यालय से रविवार (22 दिसंबर) को इसकी जानकारी दी गई. 

दरअसल, नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा निवासी अधिवक्ता गोपाल कुमार और उनके परिवार से मारपीट का आरोप इन पुलिसकर्मियों पर लगा था. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वरीय अधिकारी से जांच करवाई गई. जांच के बाद दोनों दारोगा एसआई नंदलाल यादव और गौतम कुमार विमल को निलंबित कर दिया गया. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने मामले में आगे की जांच का आदेश भी दिया है.

किस वजह से हुआ विवाद?

अधिवक्ता गोपाल कुमार का कहना था कि उनके दादा का देहांत हो गया था और गुरुवार को तेरहवीं थी. उसी रात उनके घर से 25 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल और एक बैग चोरी किसी ने चुरा लिए. इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 को दी. पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा. इसके बाद वे अपनी बहन के साथ थाने पहुंचे. जब उन्होंने शिकायत लिखकर पुलिसकर्मियों को दी तो वे प्राथमिकी दर्ज करने के बदले में 10 हजार रुपये मांगने लगे. इसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों से उनका विवाद हो गया.

अधिवक्ता और उनके परिवार से हुई थी मारपीट

इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता गोपाल कुमार और उनके परिवार के साथ मारपीट भी की. परिवार के ही एक सदस्य ने घटना का वीडियो बना लिया था. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया था. फिर दूसरे मोबाइल से रिकॉर्डिंग करके वीडियो वायरल कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने वीडियो की जांच करवाई. इसके बाद दोनों दारोगा को निलंबित कर दिया गया. अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच के बाद इन पुलिस पदाधिकारी पर मामला दर्ज होगा.

यह भी पढ़ें: Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार आज से करेंगे प्रगति यात्रा की शुरुआत, जानें- पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget