एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार सीएम नीतीश कुमार आज से करेंगे प्रगति यात्रा की शुरुआत, जानें- पूरा शेड्यूल

Nitish Kumar Pragati Yatra Live: पश्चिम चंपारण के बेतिया से आज सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की शुरुआत हो रही है. मुख्यमंत्री आज रात बाल्मीकि नगर में ठहरेंगे, 28 दिसंबर तक उनकी यात्रा चलने वाली है.

Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार से राज्य की प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं. मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का यह पहला चरण 5 दिनों का है जो आज 23 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेगा. यात्रा के पहले दिन वे पश्चिम चंपारण के बेतिया जाएंगे. इसके लिए वे आज सुबह 9:00 बजे अपने आवास एक अने मार्ग से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पश्चिम चंपारण पहुंचेंगे.

मुख्यमंत्री यहां जिले में चल रही योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. आज रात बाल्मीकि नगर में ठहरेंगे. सीएम की इस यात्रा में मात्र एक दिन का ठहराव है. बाकी सभी दिन वे शाम पटना लौट आएंगे. आज बेतिया में यात्रा करने के बाद बाल्मीकि नगर में रहेंगे.

क्या है यात्रा का शेड्यूल?
24 दिसंबर को यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचेंगे, शाम को वे पटना लौट आएंगे. 25 दिसंबर को क्रिसमस अवकाश रहेगा उस दिन सीएम पटना में ही रहेंगे. 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवहर और सीतामढ़ी दो जिलों की यात्रा करेंगे और दोनों जिलों में चल रही योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी लेंगे. 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर और अंतिम दिन 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री वैशाली के कई इलाकों में जाएंगे और शाम तक पटना वापस लौट आएंगे.

मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे मंत्री- अधिकारी
सीएम नीतीश कुमार की यात्रा के दौरान सभी विभागों के प्रधान सचिव, अपर मुख्य सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. उनके अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई विभागों के मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ रह सकते हैं. राज्यसभा सांसद संजय झा भी उनके कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते हैं.

रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान संजय झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों के बीच जा रहे हैं. उनका उद्देश्य है जमीन पर जो काम चल रहा है उसे देखना और आगे क्या कर सकते हैं उसका फीडबैक लेना. उनकी यात्राओं का ही असर है कि जमीन पर इतना काम दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें: ‘हिम्मत है तो 2025 में उपमुख्यमंत्री बनकर…’, मंत्री रत्नेश सदा ने RJD नेता तेजस्वी यादव पर बोला हमला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget