एक्सप्लोरर

नवादा में पति-पत्नी के झगड़े में पुलिस से मारपीट, पथराव में दो SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, 10 आरोपी डिटेन

Nawada News: नवादा में हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. शनिवार शाम को तुलसी बीघा गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि उषा देवी नाम की महिला अपने पति वीरू यादव की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तभी पति ने महिला के चरित्र को लेकर टिप्पणी कर दी. पुलिस ने जब इसका विरोध किया तो गांव के लोग भड़क गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

हमले में एसआई सतेंद्र सिंह और पीटीसी सुरेंद्र राम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव किया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है.इसी तरह का एक मामला रजौली थाना क्षेत्र में भी सामने आया, जहां झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया. इस घटना में भी कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. 

एसआई,और पीटीसी सहित कई सिपाही घायल
पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को जब घटना की जानकारी मिली तो वह विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंची. इसके बाद जब पुलिस पूछताछ करने के लिए वीरू यादव के घर पहुंची तब उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू किया उसके बाद लोगों ने ईट पत्थर चलाना शुरु कर दिया. इस घटना एसआई,और पीटीसी सहित कई सिपाही घायल हुए हैं. हमले के बाद मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ भरी पुलिस फोर्स को बुलाया गया. 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
घटना के बाद सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां पर उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक अनुज कुमार द्वारा किया जा रहा है. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस टीम पहुंची हुई थी जिसके बाद पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया. इस घटना में एक एसआई सहित पीटीसी सहित कई सिपाही घायल हुए है. 

यह भी पढ़ें: तेजप्रताप की सुरक्षा से हटा वर्दी में ठुमके लगाने वाला बॉडीगार्ड, स्कूटी का चालान भी काटा, पटना पुलिस का एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget